<

ऋषभ पंत OUT… कप्तान शुभमन गिल की वापसी तय, NZ के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में होगा फेरबदल!

IND vs NZ ODI Series: 11 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी. इस सीरीज के लिए अभी भारतीय टीम का एलान नहीं हुआ है. माना जा रहा है कि भारत की वनडे टीम में कई बड़े फेरबदल होने वाले हैं.

IND vs NZ ODI Series: भारतीय टीम 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है. न्यूजीलैंड की मेजबानी करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पूरी तरह तैयार है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है, लेकिन वनडे स्क्वाड को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. रिपोर्ट्स की मानें, तो BCCI 4 जनवरी या उससे पहले वनडे स्क्वाड की घोषणा कर सकती है. इस बार भारत की वनडे स्क्वाड में बड़ा फेरबदल होने वाला है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऋषभ पंत को बाहर किया जा सकता है. कयास लगाए जा रहे हैं कि पंत की जगह ईशान किशन को वनडे स्क्वाड में शामिल किया जाएगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 11 से 18 जनवरी तक खेली जाएगी. इससे लगभग एक हफ्ते पहले BCCI भारतीय वनडे टीम का एलान कर सकता है. देखें किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका…

पंत की जगह ईशान को मौका!

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड में शामिल किया गया है. वह लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में ईशान को ऋषभ पंत की जगह वनडे स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है. हाल ही में ईशान ने विजय हजारे ट्रॉफी के मैच सिर्फ 33 गेंदों पर तूफानी शतक लगाया था. इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी ईशान किशन ने दमदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में ईशान को ऋषभ पंत की जगह वनडे स्क्वाड में मौका मिल सकता है.
बता दें कि ईशान किशन लंबे समय से टीम इंडिया से दूर चल रहे थे. अब एक बार फिर भारत की टी20 टीम में उनकी वापसी हुई है. इसके साथ वनडे टीम में भी वापसी की संभावना है. बता दें कि ईशान ने भारत के लिए आखिरी वनडे 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था. इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए आखिरी टी20 मैच भी 2023 में ही खेला था.

कप्तान गिल करेंगे वापसी

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कप्तान शुभमन गिल भी वापसी कर सकते हैं. बीते महीनों साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान गिल चोटिल हुए थे, जिसके बाद वह वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे. हालांकि फिर उन्होंने टी20 सीरीज में वापसी की थी, लेकिन चौथे टी20 मुकाबले से पहले उन्हें पैर में थोड़ी चोट लग गई थी. इसके चलते उन्होंने सीरीज के आखिरी 2 मुकाबले नहीं खेले थे. हालांकि अब वह पूरी तरह से फिट हैं और नेट में प्रैक्टिस भी कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, शुभमन गिल वनडे टीम में वापसी के लिए तैयार हैं. गिल की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने वनडे में टीम इंडिया की कमान संभाली थी. शुभमन गिल की वापसी के बाद वह फिर से टीम की कप्तानी करेंगे. वहीं, वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर की वापसी को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं आया है. हालांकि वह लगभग अपनी इंजरी से रिकवर कर चुके हैं.

देवदत्त पडिक्कल की बन सकती है जगह?

कर्नाटक के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल इस समय घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में 2 मैचों में लगातार 2 शतक लगाए हैं. पहले मैच में पडिक्कल ने झारखंड के खिलाफ 147 रन की पारी खेली थी, जिसके बाद केरल के खिलाफ भी 124 रन बनाए. लिस्ट-ए क्रिकेट में देवदत्त पडिक्कल के आंकड़े लाजवाह हैं. उन्होंने सिर्फ 34 पारियों में 11 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं. ऐसे में हो सकता है कि BCCI पडिक्कल की फॉर्म को देखते हुए उन्हें वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड में मौका दे.

ODI सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे: 11 जनवरी (वडोदरा)
दूसरा वनडे: 14 जनवरी (राजकोट)
तीसरा वनडे: 18 जनवरी (इंदौर)

संभावित भारतीय ODI स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर/तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर)/ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल.
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Surya pratap Singh Murder: औंधे मुंह जमीन पर गिरा, आरोपी ने… यूपी कॉलेज के गोलीकांड का सामने आया खौफनाक वीडियो

Varanasi Murder Case: उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े…

Last Updated: March 21, 2026 00:04:04 IST

Spy Case: छिपे कैमरे, फर्जी सिम और ISI कनेक्शन… गाजियाबाद में पाकिस्तानी जासूसों का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

ISI Spy Network: गाजियाबाद में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए उन 6 लोगों को…

Last Updated: March 20, 2026 23:22:21 IST

Satta-Matka और Online Casino पर चला सरकार का डंडा, 300 ऐप और वेबसाइट एक झटके में हुए बंद!

Online Gambling Ban: ऑनलाइन सट्टेबाजी के शौकीनों के लिए आई बुरी खबर, सरकार ने एक…

Last Updated: March 20, 2026 22:44:50 IST

Income tax Rules 2026: 1 अप्रैल से बदलेगा आपकी सैलरी का गणित, जानें वो 10 बदलाव जो आपकी जेब भर देंगे!

इनकम टैक्स के पुराने नियम अब खत्म हुए. 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे नए…

Last Updated: March 20, 2026 22:09:32 IST

Ayesha Khan Hot Look: ‘धुरंधर 2’ की स्क्रीनिंग में छाईं आयशा, कातिलाना ब्लैक ड्रेस में बिखेरा जलवा!

Ayesha Khan Hot Look: हाल ही में 'धुरंधर 2' फिल्म की स्क्रीनिंग में आयेशा का…

Last Updated: March 20, 2026 21:18:02 IST

मस्जिद से बाहर निकाले गए ऑस्ट्रेलियाई PM! ईद की नमाज के बाद क्यों हुआ इतना बड़ा विवाद? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Australian PM: ईद की खुशी के बीच सिडनी की मस्जिद में भारी बवाल! ऑस्ट्रेलियाई PM…

Last Updated: March 20, 2026 21:30:35 IST