Forest Guard Viral Video: छत्तीसगढ़ में एक फॉरेस्ट गार्ड की पिटाई करने का मामले सामने आया है. आरोप है कि वह अपनी प्रेमिका से साथ पकड़ा गया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
फॉरेस्ट गॉर्ड गर्लफ्रेंड संग पकड़ा गया
Chhattisgarh Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जो हमें हैरान कर देते हैं. अब एक वीडियो इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है. यह मामला छत्तीसगढ़ के सूरजपुर का है. बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने एक फॉरेस्ट गार्ड को अपनी प्रेमिका के साथ नर्सरी में देखा, इसके बाद उन लोगों ने वर्दी पहने गार्ड को पीटा और गाने पर नचवाया भी. इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जाता है कि कुछ युवक एक वर्दी पहने फॉरेस्ट गार्ड को बेल्ट से पीटते नजर आ रहे हैं. वहीं पर एक युवती भी दिख रही है, जिसे एक युवक डंडे से पीटता है. बाद में जब फॉरेस्ट गार्ड माफी मांगता है, तो सभी युवक वर्दी पहने अधिकारी को नाचने के लिए कहते हैं. इस दौरान फॉरेस्ट गॉर्ड की कथित गर्लफ्रेंड चुपचाप खड़ी रही. बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने फॉरेस्ट गार्ड की पिटाई की है वह लड़की के रिश्तेदार हैं. हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
यह मामला सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार फॉरेस्ट गार्ड का नाम सुखदेव पैकरा है. वह देवनगर बीट में तैनात है. बताया जा रहा है कि वह देवनगर नर्सरी में अपनी प्रेमिका के साथ बैठा था. इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंच गए और उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे. फॉरेस्ट गार्ड के पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद DFO ने मामले में संज्ञान लिया है. डीएफओ डीपी साहू ने फॉरेस्ट गार्ड को नोटिस जारी किया है और स्पष्टीकरण मांगा है.
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…