IND VS WI: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने घोषणा की है कि मार्क चैपमैन हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण भारत के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर हो गए हैं. उन्हें यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग में यह चोट लगी थी और वह आने वाली T20I सीरीज के लिए फिट नहीं होंगे.
भारत बनाम न्यूजीलैंड
IND VS NZ: भारत के न्यूजीलैंड दौरे के लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं. दोनों टीमों के बीच T20I सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली है. इनके बीच कुल पांच मैच खेले जाएंगे. न्यूजीलैंड और भारत दोनों ने इस अहम सीरीज के लिए अपनी टीमों की ऑफिशियल घोषणा पहले ही कर दी थी. अब न्यूजीलैंड टीम में दो बड़े बदलाव किए गए हैं. मार्क चैपमैन और जैक फाउल्केस चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनके रिप्लेसमेंट की भी घोषणा कर दी गई है.
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने घोषणा की है कि मार्क चैपमैन हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण भारत के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर हो गए हैं. उन्हें यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग में यह चोट लगी थी और वह आने वाली T20I सीरीज के लिए फिट नहीं होंगे. तेज गेंदबाज जैक फाउल्केस भी घायल हो गए हैं. कैंटरबरी में एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान उन्हें हिप फ्लेक्सर में चोट लग जिससे वह भारत के खिलाफ T20I सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.
न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने मार्क चैपमैन और जैक फाउल्केस के रिप्लेसमेंट की ऑफिशियल घोषणा कर दी है.मार्क चैपमैन की जगह ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन को टीम में शामिल किया गया है, जबकि तेज़ गेंदबाज़ ब्लेयर टिकनर ने जैक की जगह ली है.
न्यूज़ीलैंड की अपडेटेड T20I टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर.
भारत और न्यूज़ीलैंड 2026 T20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पहली बार भिड़ेंगे. पांच मैचों की T20I सीरीज़ 22 अक्टूबर से शुरू होगी. मैच क्राइस्टचर्च, वेलिंगटन, ऑकलैंड और हैमिल्टन में खेले जाएंगे, जिसके बाद ODI और टेस्ट सीरीज़ खेली जाएंगी.
Delhi Protest: गृह मंत्रालय ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की 221 कंपनियां जिनमें लगभग 23,000…
आज के डिजिटल दौर में महिलाएं अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े सवालों के जवाब…
Delhi Trains Cancellation: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी प्रदर्शन के मद्देनजर रेलवे ने…
Kal Ka Kumbh Rashifal: 10 अक्टूबर 2026 को कुंभ राशि के जातकों को नौकरी और…
Delhi 57 Metro Stations Closed for Protest:दिल्ली पुलिस के ट्रांसपोर्ट रेंज के जॉइंट कमिश्नर रजनीश…
Niti Taylor On Casting Couch: टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर ने खुलासा किया कि साउथ के…