IND vs SA 5th T20: भारत बनाम साउथ अफ्रीका 5वें टी20 मुकाबले में हार्दिक पांड्या के छक्के से एक कैमरामैन चोटिल हो गया. पारी खत्म होने के बाद हार्दिक पांड्या खुद कैमरामैन के पास पहुंचे और चोट पर सेकाई की. देखें वीडियो...
Hardik Pandya Hugs Cameraman: अक्सर क्रिकेट के मैदान से कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आते रहते हैं, जो फैंस का दिल जीत लेती हैं. ऐसा ही पल शुक्रवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मैच के दौरान देखने को मिला. यह पल हर क्रिकेट फैंस के दिल में बस गया. दरअसल, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत बनाम साउथ अफ्रीका 5वां टी20 मैच खेला गया. इस मैच में भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे. हार्दिक ने मैदान पर उतरते ही पहली ही गेंद से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी.
इसी बीच एक ऐसा पल आया, जब हार्दिक ने गेंद को बाउंड्री के पार भेजा और फैंस तालियां बजा रहे थे. यह गेंद तो 6 रन के लिए गई, लेकिन बाउंड्री के नजदीक खड़े एक कैमरामैन के कंधे से थोड़ी नीचे बाएं हाथ पर जाकर लगी. यह पल कैमरे में कैद हो गया. इसके तुरंत बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने तुरंत चोटिल कैमरामैन के पास फिजियो को भेजा, जिन्होंने कैमरामैन से बातचीत कर उनके दर्द बारे में पूछा और चोट पर सेकाई की.
हार्दिक पांड्या ने आक्रामक तरीके से बल्लेबाजी जारी रखी. इसके बाद मैच के आखिरी ओवर्स में वह आउट हो गए. इसके बाद एक ऐसा खूबसूरत पल आया, जिसने सभी का दिल जीत लिया. पवेलियन लौटने के तुरंत बाद हार्दिक पांड्या चोटिल कैमरामैन के पास पहुंचे और उनका हाल-चाल लिया. फिर हार्दिक मे कैमरामैन को गले लगाया और उनका चोट देखा. हार्दिक ने खुद चोट पर सेकाई भी की. यह पल क्रिकेट फैंस के लिए बहुत ही भावनात्मक रहा, जो कैमरे में कैद हो गया. BCCI ने भी इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. अब यह वीडियो तेजी से चारों ओर वायरल हो रहा है. हर कोई हार्दिक पांड्या की तारीफ कर रहा है.
इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने मैदान पर उतरते ही अपना रुख साफ कर दिया कि वे आक्रामक बल्लेबाजी करने आए हैं. उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों पर अर्धशतक लगाया, जो किसी भी भारतीय द्वारा टी20 इंटरनेशनल में सबसे दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है. इसके अलावा हार्दिक ने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस का अहम विकेट भी लिया. इसके चलते वह प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए. मुकाबले के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा कि वे प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के लिए क्रिकेट नहीं, बल्कि मैच जीतने के लिए क्रिकेट खेलते हैं. पांड्या ने कहा, ‘जीत में योगदान देना एक अच्छी फीलिंग होती है. मैंने अपने टीम मेट और पार्टनर (हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड) से कहा था कि मैं पहली बॉल पर छक्का मारूंगा. आज वह दिन था और मुझे मौके का पूरा फायदा उठाना था. जब यह मौका मिलता है, तो अच्छा लगता है.’
Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…
Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…
UP Special TET 2026: उत्तर प्रदेश स्पेशल टीईटी 2026 की परीक्षा 3 नवंबर को दो…
Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…
Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…
Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने…