<

2026 में मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक SUV की एंट्री, 5 स्टार रेटिंग, 20 लाख से कम कीमत में मिलेगी E-Vitara

मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी को जल्द भारत में बेचना शुरू कर देगी. इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत आदि देख इस कार के आने का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं.

Maruti Suzuki E-Vitara 2026: मारुति सुजुकी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-विटारा को 2 दिसंबर 2025 को लॉन्च कर दिया. जनवरी 2026 में इसकी सेल और डिलीवरी शुरू की जा सकती है. ई-विटारा डेडिकेटेड ईवी प्लेटफॉर्म स्केटबोर्ड Heartect-e प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो प्रीमियम केबिन एक्सपीरिएंस देगी. इस कार की डिजाइन, फीचर्स को लेकर पहले ही बज बना हुआ है. जानकारी के अनुसार, भारत में लॉन्च होने से पहले ही ये कार विदेशों में लॉन्च हो चुकी है और 7000 कार एक्सपॉर्ट की जा चुकी हैं. आइए जानते हैं इस कार के बारे में…

कैसी है डिजाइन?

अगर इस कार की डिजाइन की बात करें, तो इसके सामने की तरफ वाई शेप्ड डे टाइमिंग लाइट्स यानी डीआरएल के साथ एक फुल एलईडी हेडलाइट सेटअप दिया गया है. ये डीआरएल ही इंडिकेटर के रूप में भी काम करेंगे. इसमें एलईडी फॉग लाइट भी दी गई है. साथ ही ग्रिल में एक एक्टिव डिजाइन दिया गया है, जो कूलिंग के लिए एयर फ्लो को रोकने के लिए ऑटोमेटिक खुल और बंद हो सकता है. हेडलाइट को जोड़ने वाली ग्लास ब्लैक पट्टी पर कंपनी का बड़ा सा लोगो लगा हुआ है. इसके चार्जिंग पोर्ट में डीसी फास्ट चार्जिंग शामिल है.

मारुति सुजुकी ई-विटारा का साइज

अगर इस कार के साइज की बात करें, तो इसकी लंबाई 4275 मिमी होगी. इसकी चौड़ाई 1800 मिमी होगी. इस कार की ऊंचाई 1635 मिमी, व्हीलबेस 2700 मिमी होगी. वहीं इइ इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 180 मिमी होगा. 

मारुति सुजुकी ई-विटारा का बैटरी पैक

जानकारी के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में Maruti Suzuki E-Vitara दो बैटरी विकल्पों के साथ बाजार में उपलब्ध है. इसमें 49 kWh और 61 kWh की क्षमता का बैटरी ऑप्शन मिलते हैं. इसका फ्रंट व्हील ड्राइव वेरिएंट 142 bhp की पावर देता है और 189 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट 172 bhp की पावर देता है और 300 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. 

49 kWh बैटरी पैक बेस Delta ट्रिम के साथ आएगा और 61 kWh बैटरी पैक Zeta और Alpha ट्रिम्स में आएगा. ये बैटरियां फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती हैं. इसकी  बड़ी 61 kWh बैटरी पैक को एक सेकेंड मोटर के साथ भी जोड़ा जा सकता है. इसके लिए इसे यह ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम से लैस किया गया है. कंपनी ने इसे ऑल-ग्रिप ई नाम दिया है. 

ड्राइविंग रेंज

ई-विटारा को शोकेस किए जाने दौरान भारत के मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में कंपनी ने  दावा किया था कि, ये कार 500 किमी तक से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज देगी. जानकारी सामने आई है कि ये कार एक बार चार्ज करने पर 543 किलोमीटर की रेंज देने के लिए सर्टिफाइड है. कहा जा रहा है कि शुरुआत में भारत में केवल फ्रंट-व्हील-ड्राइव (FWD) वेरिएंट ही लॉन्च किए जाएंगे. इसके ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) वेरिएंट को बाद में लॉन्च किया जा सकता है.

जबरदस्त इंटीरियर

मारुति सुजुकी ई-विटारा का इंटीरि काफी जबरदस्त तरीके से बनाया गया है. ये मॉडर्न लुक देता है, जिसमें एक अलग तरह का, असिमेट्रिकल डैशबोर्ड डिजाइन दिया गया है. ग्राहकों को एक सिंगल ग्लास पैनल के नीचे डुअल स्क्रीन सेटअप देखने को मिलेगा. इसमें इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले की ऑफसेट पोज़िशनिंग थोड़ी अजीब लग सकती है. इस कार में फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स दी गई हैं.

धांसू फीचर्स

फीचर्स की बात करें, तो इसमें सिंगल दोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ 10.25-इंच का टचस्क्रीन, एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, इन्फिनिटी साउंड सिस्टम, कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, USB चार्जिंग पोर्ट, 7 एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, चाइल्ड सीट माउंटेड, पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक मिलता है।

ADAS सेफ्टी पैकेज

ADAS सेफ्टी पैकेज में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम लेवल-2 दिया गया है, जो सेफ्टी के लिए बेहतर है. इसमें क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे कई ऑप्शन दिए गए हैं. इसमें कॉर्नरिंग कंट्रोल मोड एक्टिव है, जो मोड़ों पर स्टेबिलिटी को बढ़ाता है. वहीं इसका मल्टी कोलेजन ब्रेकिंग किसी भी टक्कर से बचाव करने में मदद करता है.

सेफ्टी के मामले में कैसी है ई-विटारा

इलेक्ट्रिक एसयूवी को Euro NCAP द्वारा क्रैश टेस्ट किया गया. इसके बाद इसे BHARAT NCAP पर टेस्ट किया गया जिसमें इस कार को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है.  

कार के वेरिएंट और कलर

जानकारी के अनुसार, मारुति सुजुकी ई-विटारा डेल्टा, जेटा और अल्फा ट्रिम्स में उपलब्ध होगी. इसमें सिंगल और डुअल टोन ऑप्शन मिलेंगे. डुअल-टोन ऑप्शन में ब्लुइश ब्लैक रूफ के साथ लैंड ब्रीज ग्रीन, स्प्लेंडिड सिल्वर, नेक्सा ब्लू, ओपुलेंट रेड, आर्कटिक व्हाइट के साथ डिजाइन किया गया है. वहीं इसके सिंगल कलर ऑप्शन में आर्कटिक व्हाइट, ओपुलेंट रेड, ब्लुइश ब्लैक, ग्रैंड्योर ग्रे, स्प्लेंडिड सिल्वर और लैंड ब्रीज ग्रीन का ऑप्शन मिलेगा.

कितनी होगी कार की कीमत

इस कार की कीमत का आधिकारिक तौर पर एलान नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद है कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 17 लाख रुपए से 22.50 लाख रुपए तक हो सकती है. अलग-अलग मॉडल की कीमत अलग होगी. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

IND VS PAK: भारतीय ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान को चटाई धूल

IND VS PAK:शिवम दुबे ने अंतिम ओवर डाला, जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने हसन नवाज…

Last Updated: October 3, 2026 13:43:49 IST

Haryana News: सुनसान इमारत के अंदर किशोरी को उठाकर अंदर ले गए बदमाश, 4 लोगों ने मिलकर किया गैंग रेप, सहेली पर भी किया हमला

Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में एक सुनसान इमारत के अंदर चार युवकों ने कथित तौर…

Last Updated: October 3, 2026 13:39:07 IST

IND vs PAK Final: 28 गेंदें, 61 रन और 7 छक्के: अभिषेक शर्मा ने पाक के उड़ाए परखच्चे, तोड़ दिया गेल और ब्रेविस का बड़ा रिकॉर्ड

Abhihsek Sharma Fastest 100 Six Record: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ…

Last Updated: October 3, 2026 13:11:40 IST

Hyderabad News: मंदिर में पुजारी पर हुआ हमला, देवी की मूर्ति पर भी लाठी से किया प्रहार, Video Viral होने के बाद मचा बवाल

हैदराबाद के संतोषी माता मंदिर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पुजारी पर हमला…

Last Updated: October 3, 2026 13:06:19 IST

Chris Gayle का 13 साल पुराना महारिकॉर्ड ध्वस्त! 20 साल के इस बल्लेबाज ने टी20 में ठोके नाबाद 188 रन, रच दिया इतिहास

Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…

Last Updated: October 3, 2026 12:48:57 IST