<
Categories: देश

Assam Rajdhani Express Accident: असम में 8 हाथियों से टकरा गई तेज रफ्तार ट्रेन, इंजन समेत 5 कोच पटरी से उतरे; दिल्ली-यूपी तक दिखा असर

Assam Rajdhani Express Accident: असम की राजधानी गुवाहाटी से करीब 126 किलोमीटर दूर ट्रेन की टक्कर में 8 हाथियों की मौत हो गई. ट्रेन की पटरी की मरम्मत का काम जारी है.

Assam Rajdhani Express Accident: पूर्वोत्तर के अहम राज्य असम से एक बड़ी खबर सामने आई है. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के लुमडिंग डिवीजन में ट्रेन संख्या 20507 डीएन सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अचानक हाथियों के झुंड से टकरा गई. वन विभाग के सूत्रों ने बताया के ट्रेन हादसे में 8 हाथियों की मौत हो गई है. हाथी का छोटा बच्‍चा इस हादसे में घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है. यह टकराव इतना जोरदार था कि ट्रेन का इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतर गए. गनीमत रही कि किसी भी ट्रेन यात्री को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई. 

गुवाहाटी से 126 किलोमीटर दूर हुआ हादसा

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे से जुड़े कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंच गए. ट्रेन का रूट सामान्य करने की तैयारी जारी है. बताया जा रहा है कि ट्रेन दुर्घटना स्‍थल असम की राजधानी गुवाहाटी से करीब 126 किलोमीटर दूर है. रेस्‍क्‍यू ट्रेन अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर हादसे के बाद पहुंचे. बताया जा रहा है कि जल्द ही ट्रेनों का परिचालन इस रूट पर सामान्य हो जाएगा.

पटरी की मरम्मत का काम जारी

असम में ट्रेन की पटरी की मरम्मत का काम जारी है. ताजा अपडेट यह है कि इस डिवीजन से गुजरने वाली ट्रेनों को यूपी लाइन से डायवर्ट किया जा रहा है. रेलवे सूत्रों के मुताबिक, गुवाहाटी पहुंचने पर ट्रेन में प्रभावित डिब्बों के यात्रियों को समायोजित करने के लिए अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएंगे और ट्रेन अपनी यात्रा फिर से शुरू करेगी.

8 हाथियों के झुंड से टकराई ट्रेन

आसपास के रहने वाले लोगों और ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि रेलवे लाइन से 8 हाथियों का झुंड गुजर रहा था. इस बीच ट्रेन आ गई. लोकोपायलट ने हाथियों के झुंड को देखते हुए आपातकालीन ब्रेक लगाए, फिर भी ट्रेन का इंजन टकरा गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रेन की पटरी पर मौके पर 8 हाथियों का झुंड था, जिसमें से ज्‍यादातर की जान चली गई. यहां अहम बात यह है कि यह हादसा वहां हुआ जहां हाथियों का गलियारा नहीं है. 

रेल की पटरी पर बिखरे हाथियों के शव

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के लुमडिंग डिवीजन में हादसा होने के बाद रेल की पटरी पर हाथियों के शव मिले. उधर,  पटरी से उतरने और पटरियों पर हाथियों के शव मिलने के कारण ऊपरी असम और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों के लिए ट्रेन सेवाएं फिलहाल प्रभावित हैं. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST