Rohit Sharma-Gautam Gambhir : रोहित शर्मा ने रांची वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 57 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने 51 गेंद में पांच चौके और तीन धमाकेदार छक्के लगाए. लेकिन, पहले वनडे में भारत की 17 रन से जीत के बाद रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के बीच ड्रेसिंग रुम में काफी देर तक बातचीत चली.
Rohit Sharma–Gautam Gambhir Viral Video: झारखंड की राजधानी रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेली जानी है. तीन मैचों की सीरीज़ के पहले वनडे में भारत की 17 रन से जीत हुई. पहले मैच में रोहित शर्मा ने 57 रनों की पारी खेली. लेकिन इस दौरान रोहित शर्मा और मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ गहन बातचीत करते हुए देखे गए. दोनों के हावभाव से लग रहा था कि दोनों किसी बात पर एकमत नहीं थे. विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के सामने 135 रन की शतकीय पारी खेली.
रोहित और गौतम गंभीर का ये गंभीर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जब गौतम गंभीर कुछ कह रहे हैं, तो रोहित शर्मा अपना सिर हिलाते हुए नजर आए. वहीं कुछ देर बाद गंभीर ने अपनी बात रखी और फिर कैमरे का ध्यान धीरे-धीरे दोनों से हट गया. लोगों का अंदाजा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी.
रोहिल और विराट दोनों ने इस मैच में शानदार पारी खेली है. हालांकि दोनों टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट मैच को अलविदा कह चुके हैं. रोहित और विराट ने साफ तौर पर नहीं कहा कि वह साल 2027 का वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं. लेकिन इस टेस्ट मैच के बाद आशंका जताई जा रही है कि दोनों साल 2027 में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. गंभीर के भारतीय टीम के हेड कोच बनने के बाद से एक नया अवतार देखने को मिला है. कई सीनियर खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. रोहित-कोहली के अलावा आर अश्विन और चेतेश्वर पुजारा भी कई फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. वहीं कई खिलाड़ियों को टीम में मौका नहीं दिया जा रहा है.
कोहली द्वारा अपना 52वां एकदिवसीय शतक और 83वां अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने के बाद, रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम में काफी उत्साहित दिखे और उन्होंने अपने लंबे समय के साथी की प्रशंसा की. कोहली और रोहित ने दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी भी की और इस साझेदारी ने भारत को निर्धारित 50 ओवरों में 349/8 का स्कोर बनाने में मदद की. इसके बाद हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई और दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 11/3 कर दिया.
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…
Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…
Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…
Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…
Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…
India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…