<
Categories: विदेश

Pakistan Attack: पाकिस्तान में मची तबाही! BLF के सुसाइड बॉम्बर्स ने मचाया आतंक; सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना

Pakistan Attack: पाकिस्तान में बलूच विद्रोही ने एक बड़े आत्मघाती हमले को अंजाम दिया है. इस हमले से पड़ोसी मुल्क दहल उठा है. जानकारी के मुताबिक, यहां 6 सुसाइड बॉम्बर्स ने आतंक मचाया है.

Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान नोकुंदी इलाके में फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) के मुख्यालय के पास फिदायीन हमले की जानकारी सामने आई है. इन हमलों से एक बार फिर पाकिस्तान का बलूचिस्तान इलाका एक बार फिर दहल उठा. जानकारी के अनुसार, एक के बाद एक 24 घंटे में करीब 7 धमाके हुए. पाक मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 6 हथियारबंद हमलावर मुख्यालय में घुस गए थे, जिनमें से एक आतंकवादी ने मेन गेट को ही उड़ा दिया. बता दें कि, पाकिस्तान में एक के बाद एक हो रहे हमले में आतंकियों के निशाने पर आम लोगों के साथ आर्मी, पैरामिलिट्री और पुलिस के जवान भी थे.

पाकिस्तान पर हुआ फिदायीन हमला

रविवार, 30 नवंबर की रात बलूचिस्तान के नोक्कुंडी में फ्रंटियर कोर के मुख्यालय पर फिदायीन हमले के जानकारी मिली. 6 आतंकवादियों ने मिलकर मुख्यालय पर हमला किया. फ्रंटियर कोर बलूचिस्तान साउथ के प्रवक्ता ने आतंकी हमले पर जानकारी देते हुए कहा कि “सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकवादियों को मार गिराया है. 

फ्रंटियर कोर के प्रवक्ता ने दी जानकारी

फ्रंटियर कोर के प्रवक्ता के कहा कि “फितना-अल–खवारिज के आतंकवादियों ने हमले की कोशिश की.” पाकिस्तान में फितना-अल–खवारिज एक टर्म का इस्तेमाल तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के लिए उपयोग होता है. यह तालिबानी पाकिस्तानी शाखा पाकिस्तान में बैन है. प्रवक्ता ने आगे कहा कि “सुरक्षा बल बाकि बचे आतंकियों को सजा देने के लिए अभियान चला रहे हैं. जल्द आखिरी आतंवादियों को भी निपट लिया जाएगा.“

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST