<
Categories: मनोरंजन

शारीरिक या भावनात्मक? गोविंदा की पत्नी सुनीता से जानिए, पति-पत्नी में कौन-सा विश्वासघात दिल‌ तोड़ देता है, रिश्ता खत्म…!

Sunita Ahuja : बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में फिजिकल और इमोशनल चीटिंग पर अफनी राय पेश की है.

Sunita Ahuja : बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. एक्टर की शादी साल 1987 में सुनिता अहूजा (Sunita Ahuja) के साथ हुई थी. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी शादी की खबरे टूटने की अफवाहें भी खूब फैली. लेकिन सुनिता अहूजा ने अक्सर इन बातों का खंडन किया है. सुनिया अपनी हाजिर जबावी के लिए जानी जाती है. वह काफी सादगी के साथ जीवन जीती हैं. पब्लिक इवेंट्स हो या फैमिली गैदरिंग्स दोनों साथ में लोगों को कपल गोल्स देते हैं. 

इमोशनल चीटिंग पर सुनीता की राय

हाल ही में सुनीता आहूजा से एक इंटरव्यू में रिलेशनशिप के बारे में एक बेहद पेचीदा सवाल किया है. उन्होंने इस बारे में खुलकर जवाब दिया और अपनी राय सभी को बताई. सुनीता आहूजा से सवाल किया गया कि “रिलेशनशिप में फिजिकल या इमोशनल चीटिंग में से कौन सी माफी के लायक नहीं है.” इस सवाल का जवाब देते हुए सुनिता ने कहा कि “आप इमोशनल एक इसान को प्यार करते हो और फिर उसे धोखा देते हो, यह सही नहीं है. क्योंकि मैं तो बहुत ज्यादा इमोशनल हूं. मैं गोविंदा को अपने मरते दम तक प्याल करूंगी. मैं आपको बताती हूं, इमोशनल तौर पर मुझे कोई भी धोखा दे, चाहे फिर वह मेरे बच्चे हों, मेरा पति हो मैं तो हमेशा हर्ट होती हूं. किसी को इमोशनल चीटिंग करना बिल्कुल सही नहीं है. 

फिजिकल चीटिंग पर क्या बोलीं सुनीता

फिजिकल चीटिंग पर सुनिता ने कहा कि “फिजिकल चीटिंग भी कभी नहीं करनी चाहिए. ये दोनों करना ही क्यों है. मुझे लगता है कि यह अच्छी चीजें नहीं है. मेरे मां-बाप ने तो इस तरह के संस्कार नहीं दिए है. इसको बोलते हैं, घोर कलयुग. ये कलयुग आ गया है. फिजिकल चीटिंग तब होती है, जब पार्टनर किसी के साथ फिजिकल रिलेशन बनाता है. वहीं इमोशनल चीटिंग में कोई एक पार्टनर दूसरे के साथ भावनात्मक तौर पर जुड़ जाते हैं. जिसके रिश्ते ही इमोशनल बॉन्डिंग खत्म हो जाती है.“

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

करोड़ों की संपत्ति ने दो भाइयों के बीच खड़ी कर दी दीवार, 6 महीने बाद थाने में गले मिले तो छलक पड़े आंसू

Fatehpur dispute between two brothers: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जमीन और फसल के बंटवारे…

Last Updated: November 20, 2026 22:47:40 IST

Asia Cup Rising Stars 2026: पहले बल्ले से बरसे रन, फिर गेंद से मचा कहर, भारत A ने नेपाल को 306 रन से रौंदकर रचा इतिहास

Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…

Last Updated: November 20, 2026 22:29:40 IST

लखीमपुर में हरेंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और गांव का युवक गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांका पाइप बरामद

Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…

Last Updated: November 20, 2026 22:23:30 IST

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST