<

IND vs SL 1st Test Live Streaming: गॉल में गूंजेगा भारत का डंका या श्रीलंका करेगी उलटफेर? जानें कब और कहां दिखेगा रोमांच

IND vs SL 1st Test: बुमराह-सुंदर बाहर, शुभमन गिल के कंधों पर कमान! जानें भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का समय, वेन्यू, स्क्वॉड और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल.

वार्म-अप मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम अब श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए पूरी तरह तैयार है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-2027 के इस चक्र में भारतीय टीम फिलहाल 5वें पायदान पर है. ऐसे में WTC टेबल में अपनी स्थिति सुधारने के लिहाज से यह सीरीज़ बेहद अहम मानी जा रही है. टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है, जो खुद चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं. हालाँकि, मैच शुरू होने से पहले ही जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर के बाहर होने से टीम को थोड़ा झटका ज़रूर लगा है.

आइए जानते हैं कि इस सीरीज़ का पहला टेस्ट मुकाबला कब, कहाँ और कैसे देखा जा सकता है:

पहला टेस्ट मैच कब शुरू होगा?

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच शनिवार, 15 अगस्त से खेला जाएगा.

मैच किस मैदान पर खेला जाएगा?

यह मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा.

मैच का समय क्या रहेगा?

मैच की शुरुआत सुबह 10:00 बजे से होगी, जबकि टॉस सुबह 9:30 बजे किया जाएगा.

TV पर लाइव मैच कहाँ देखें?

आप इस मैच का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर देख सकते हैं.

मोबाइल (OTT) पर लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ उपलब्ध होगी?

मोबाइल पर मैच देखने के लिए आप SonyLIV ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

दोनों टीमों का स्क्वॉड (खिलाड़ी)

श्रीलंका टीम (पहले टेस्ट के लिए): धनंजय डी डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदाना, निशान मदुश्का, कामिंदु मेंडिस, दिनेश चांदीमल, पासिंदु सूरियाबंदरा, सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांता, मिलान रत्नायके, असिता फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका.

भारतीय टीम (टेस्ट सीरीज़ के लिए): शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, अकीब नबी, सरफराज़ खान.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Honey Singh Controversy: हनी सिंह से महाराष्ट्र साइबर सेल की पूछताछ, कॉन्सर्ट में आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है मामला

Honey Singh Controversy: रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के एक कॉन्सर्ट में आपत्तिजनक…

Last Updated: October 17, 2026 12:53:57 IST

Kanpur Metro: दिवाली से पहले कानपुर वालों को मिल सकता है बड़ा तोहफा, नौबस्ता तक दौड़ेंगी मेट्रो ट्रेनें, देखें रूट

Kanpur Metro: कानपुर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. जल्द ही उन्हें जाम…

Last Updated: October 17, 2026 12:41:52 IST

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, माता-पिता समेत तीन बच्चों ने तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 17, 2026 11:49:07 IST

कोटा के एलन कोचिंग कैंपस में खूनी झड़प; बैग से निकाली बंदूक, लड़की के चक्कर में हुआ था लफड़ा!

Kota Allen Coaching Fight: राजस्थान के कोटा में छात्रों के बीच मामूली विवाद ने हिंसा…

Last Updated: October 17, 2026 11:34:12 IST

Yuzvendra Chahal: ‘मैं बर्बाद हो रहा था…’ तलाक के बाद युजवेंद्र चहल की बिगड़ गई थी हालत, पैनिक अटैक और शराब की लत पर खोले राज

Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने तलाक के बाद के मुश्किल दौर पर खुलकर बात की.…

Last Updated: October 17, 2026 11:31:27 IST