<

IND vs SL 2nd Test: जीत की चौखट पर आकर क्यों फेल हुई टीम इंडिया? भारत के इस शर्मनाक प्रदर्शन के 5 सबसे बड़े मुजरिम!

503 रन बनाने और फॉलोऑन देने के बाद भी टीम इंडिया कोलंबो टेस्ट में जीत हासिल नहीं कर सकी. जानिए कोच गौतम गंभीर की रणनीति फेल होने और इस निराशाजनक ड्रॉ के 5 सबसे बड़े मुजरिम.

श्रीलंका में 1-0 से सीरीज़ जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम घर लौट रही है. हालांकि, ट्रॉफी जीतने के बावजूद भारतीय खेमे में थोड़ी निराशा हो सकती है, क्योंकि वे कोलंबो में खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में ‘क्लीन स्वीप’ करने से चूक गए, जबकि उन्होंने श्रीलंका को ‘फॉलो-ऑन’ भी दिया था. गुरुवार को यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ.

कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में भारतीय टीम की जीत की पूरी पटकथा लिखी जा चुकी थी. 503 रनों का विशाल स्कोर और श्रीलंका को मिला फॉलोऑन, सब कुछ टीम इंडिया के पक्ष में था. लेकिन पांचवें दिन श्रीलंकाई बल्लेबाज सोनल दिनुषा चट्टान बनकर खड़े हो गए. हेड कोच गौतम गंभीर का हर दांव, हर मास्टरप्लान और कप्तान शुभमन गिल की रणनीति दिनुषा के जुझारूपन के आगे पस्त नजर आई. पहली पारी में पहाड़ जैसा स्कोर बनाने के बावजूद भारतीय टीम मैच जीतने में नाकाम रही.

इस बीच आइए जानते हैं 503 रन बनाने के बाद भी जीत न मिलने की 5 बड़ी वजहें…

पेस अटैक की नाकामी

पहली पारी में 290 रन पर आउट करने के बाद दूसरी पारी में भारतीय तेज गेंदबाज बिल्कुल बेअसर नजर आए. पांचवें दिन जब 4 विकेट की जरूरत थी, तब पेसर श्रीलंका के निचले क्रम के बल्लेबाजों को आउट करने या दबाव बनाने में पूरी तरह नाकाम रहे.

स्पिनर्स का फ्लॉप शो

सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब की पांचवें दिन की पिच पर जहां गेंद घूम रही थी, वहां मानव सुथार, सारांश जैन और रवींद्र जडेजा विकेट निकालने के लिए संघर्ष करते दिखे. गेंदें जरूर टर्न हुईं, लेकिन वे बल्ले का किनारा लेने या बल्लेबाजों को चकमा देने में नाकाम रहे.

लोअर-ऑर्डर को आउट न कर पाने की पुरानी कमजोरी

भारतीय टीम की टेल-एंडर्स (निचले क्रम के बल्लेबाजों) को जल्दी समेटने की कमजोरी एक बार फिर उजागर हुई. पहली पारी में भी श्रीलंका के आखिरी 3 विकेटों ने 45 ओवर खेलकर 117 रन जोड़े थे, और दूसरी पारी में दिनुषा और नुवांता ने 7वें विकेट के लिए 112 रनों की अटूट साझेदारी कर भारत की जीत छीन ली.

सोनल दिनुषा को न रोक पाना

श्रीलंकाई बल्लेबाज सोनल दिनुषा पूरी सीरीज में भारतीय टीम के लिए सिरदर्द बने रहे. मांसपेशियों में खिंचाव (क्रैंप्स) के बावजूद दिनुषा ने दुसरी पारी में 264 गेंदों पर 133* रनों की मैराथन पारी खेली और भारतीय गेंदबाजों के हर प्लान को पूरी तरह से पस्त कर दिया.

कप्तान और कोचिंग स्टाफ की रणनीति

मैच के आखिरी दिन जब विकेट की सख्त जरूरत थी, तब कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर की ऑन-फील्ड रणनीतियां असरदार साबित नहीं हुईं. शॉर्ट-बॉल और लेग-साइड की योजनाएं बेअसर रहीं और कोई ऐसा सरप्राइज मूव नहीं दिखा जो मैच का रुख भारत के हक में मोड़ सके.

मैच की बात करें तो, भारत ने अपनी पहली पारी में शानदार बल्लेबाज़ी की और 9 विकेट पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. जवाब में, श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाज़ी के सामने संघर्ष करती दिखी और सिर्फ़ 290 रनों पर ऑल-आउट हो गई. भारत ने श्रीलंका को ‘फॉलो-ऑन’ दिया, जिससे उन पर पारी की हार का खतरा मंडराने लगा. हालांकि, श्रीलंका ने दूसरी पारी में ज़बरदस्त जज़्बा दिखाया और 9 विकेट पर 429 रन बनाकर पारी घोषित की. दिनुशा इस शानदार वापसी के मुख्य सूत्रधार थे; पहली पारी में 162 गेंदों पर 103 रन बनाने के बाद, उन्होंने दूसरी पारी में 264 गेंदों पर 133 रनों की मैराथन नाबाद पारी खेली, जिससे मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST