UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति-पत्नी के घरेलू विवाद का असर पूरे इलाके की बिजली पर पड़ा. यहां झगड़े के कारण लगभग 1000 घरों की बत्ती गुल हो गई.
कपल के झगड़े के कारण कटी बिजली
UP News: गोरखपुर में पति-पत्नी के बीच हुआ एक घरेलू विवाद ऐसा तूल पकड़ गया कि उसका असर पूरे इलाके की बिजली सप्लाई पर पड़ गया. झगड़े के दौरान गुस्से में घर से बाहर फेंके गए कपड़े 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में जा फंसे. इसके बाद लाइन बार-बार ट्रिप होने लगी और देखते ही देखते लगभग 1000 से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई. करीब दो घंटे तक लोग अंधेरे और गर्मी में परेशान होते रहे.
मामला गोरखपुर के रामजानकी नगर इलाके का है. मंगलवार रात लगभग 9 बजे अचानक इलाके की बिजली चली गई. लोगों को लगा कि शायद कोई सामान्य फाल्ट हुआ है और कुछ देर में सप्लाई वापस आ जाएगी लेकिन बिजली विभाग ने जब लाइन चालू करने की कोशिश की तो हर बार सप्लाई ट्रिप हो गई.
रामजानकी नगर फीडर के लाइनमैन ने कई बार बिजली बहाल करने की कोशिश की लेकिन हर बार कुछ ही देर में लाइन दोबारा फाल्ट हो जा रही थी. जब शुरुआती जांच में समस्या की वजह सामने नहीं आई, तो विभागीय टीम ने फीडर और आसपास की बिजली लाइन की पेट्रोलिंग शुरू कर दी. रात में कर्मचारी एक-एक करके लाइन की जांच कर रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर हाईटेंशन तार पर पड़ी. वहां कुछ कपड़े तारों में फंसे हुए थे.
जांच के दौरान पता चला कि जिस घर के पास से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी. वहां पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. बात इतनी बढ़ी कि दोनों गुस्से में एक-दूसरे के कपड़े बाहर फेंकने लगे. इसी दौरान कुछ कपड़े उड़कर घर के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में जा फंसे. तार में कपड़े फंसते ही बिजली लाइन में परेशानी शुरू हो गई और सप्लाई बार-बार ट्रिप होने लगी.
हाईटेंशन तार में कपड़े फंसे होने की पुष्टि होने के बाद बिजली विभाग ने सुरक्षा के लिए लाइन का शटडाउन लिया. इसके बाद कर्मचारियों ने सावधानी के साथ तार में फंसे कपड़ों को हटाया और लाइन की जांच की. कपड़े हटाने के बाद फाल्ट ठीक किया गया और बिजली सप्लाई दोबारा शुरू कर दी गई. करीब दो घंटे तक अंधेरे में रहने के बाद बिजली लौटी तो लोगों ने राहत की सांस ली.
ये भी पढ़ें: Noida Traffic Jam से मिलेगी राहत, फिल्म सिटी से अक्षरधाम के बीच महामाया तक बनेगा एलिवेटेड रोड, देखें डिटेल्स
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…
Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…
US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…
Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…
Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…