<

वेस्टइंडीज के ये 3 खिलाड़ी भारत के लिए खतरा! टीम इंडिया को निकालना होगा तोड़, नहीं तो हाथ से फिसल सकती है सीरीज

West Indies Players Record in India: वेस्टइंडीज़ के भारत दौरे की शुरुआत 27 सितंबर से हो रही है. जहां एक तरफ डारेन सैमी की कोचिंग में कैरेबियाई टीम नए दौर के लिए तैयार है, वहीं वेस्टइंडीज के 3 खिलाड़ी इस सीरीज़ में भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं. जानिए इन खिलाड़ियों के आंकड़े और भारत में इनका रिकॉर्ड.

India vs West Indies Series 2026: वेस्टइंडीज़ ने अपने भारत दौरे के लिए वनडे (ODI) और टी-20 टीम का ऐलान कर दिया है. 27 सितंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज़ शुरू हो रही है, जिसके बाद 6 अक्टूबर से 5 मैचों की टी-20 सीरीज़ खेली जाएगी. वनडे टीम में कुछ बड़े नाम शामिल नहीं हैं, वहीं टी-20 टीम में नए खिलाड़ियों को मौका मिला है. दोनों ही टीमों की कप्तानी साई होप संभालेंगे.

दूसरी ओर, बीसीसीआई (BCCI) ने भी भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. वनडे टीम में श्रेयस अय्यर के न होने से ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों की वापसी हुई है. वेस्टइंडीज़ के हेड कोच डारेन सैमी एक नई टीम तैयार करना चाहते हैं, इसलिए इस दौरे पर कई नए चेहरे देखने को मिल रहे हैं.

आइए जानते हैं वेस्टइंडीज़ के उन 3 खतरनाक खिलाड़ियों के बारे में, जो इस दौरे पर भारतीय टीम के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं:

1. शिमरोन हेटमायर(Shimron Hetmyer)

शिमरोन हेटमायर इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं. वह सीपीएल (CPL) 2026 के क्वालीफायर में शानदार शतक लगाकर आ रहे हैं. इस पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 45.87 की औसत से 367 रन बनाए. हेटमायर सिर्फ टी-20 सीरीज़ का हिस्सा होंगे. भारत में खेलना उन्हें काफी पसंद आता है और उन्होंने अपने टी-20 करियर की सबसे ज़्यादा फिफ्टी (3) यहीं बनाई हैं. साल 2026 में उनके टी-20 आंकड़े भी काफी शानदार रहे हैं, जहां उन्होंने 40.43 की औसत से 566 रन बनाए हैं.

2. साई होप(Shai Hope)

साई होप वेस्टइंडीज़ की वनडे और टी-20 दोनों टीमों के कप्तान हैं. भारत की पिचें उन्हें खूब रास आती हैं. अब तक भारत में खेली गई 14 वनडे पारियों में होप ने 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं. भारतीय पिचों पर उनका वनडे औसत 74.10 का रहा है. वह वेस्टइंडीज़ की बल्लेबाजी की मुख्य रीढ़ हैं और अकेले दम पर मैच का पासा पलटने का मद्दा रखते हैं.

3. रोस्टन चेज(Roston Chase)

स्पिन-ऑलराउंडर रोस्टन चेज भी भारतीय टीम के लिए खतरा साबित हो सकते हैं. हाल के दिनों में भारतीय बल्लेबाजों को स्पिन गेंदबाजों के सामने खेलने में थोड़ी दिक्कत आई है, जिसका फायदा चेज उठा सकते हैं. इसके अलावा, वह निचले क्रम में आकर उपयोगी रन बनाने में भी माहिर हैं, जो भारत के लिए भारी पड़ सकता है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…

Last Updated: October 17, 2026 00:52:30 IST

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST