French Kiss History: आज प्यार और रोमांस से जुड़ा है, लेकिन किस करने की परंपरा हजारों साल पुरानी मानी जाती है. प्राचीन भारत समेत कई सभ्यताओं में इसका उल्लेख मिलता है.
कैसे पड़ा French Kiss का नाम
French Kiss History: आज प्यार और रोमांस से जुड़ा एक जाना-पहचाना तरीका है. फिल्मों, वेब सीरीज और कपल्स के बीच इसका जिक्र अक्सर सुनने को मिलता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर French Kiss की शुरुआत कब हुई और इसे सबसे पहले किसने किया था?
किस करने की परंपरा आधुनिक दौर में शुरू नहीं हुई है. दुनिया की कई प्राचीन सभ्यताओं में प्यार और स्नेह जताने के लिए किस का उल्लेख मिलता है. प्राचीन भारतीय साहित्य में भी किस के अलग-अलग रूपों का वर्णन मिलता है. कामसूत्र में भी किस के अलग-अलग तरीकों का उल्लेख किया गया है. इससे यह संकेत मिलता है कि होंठों से किस करने की परंपरा किसी एक देश या व्यक्ति से जुड़ी नहीं रही, बल्कि अलग-अलग समाजों में समय के साथ विकसित होती रही.
French Kiss नाम अंग्रेजी भाषा में खास तौर पर 20वीं सदी के शुरुआती दौर में लोकप्रिय हुआ माना जाता है. उस समय पश्चिमी दुनिया में फ्रांस को प्रेम, रोमांस और आकर्षक सामाजिक संस्कृति से जोड़कर देखा जाता था. इसी वजह से फ्रांस से जोड़े गए इस तरह के किस को अंग्रेजी में French Kiss कहा जाने लगा. हालांकि, नाम से यह साबित नहीं होता कि इसकी शुरुआत फ्रांस में ही हुई थी.
ऐतिहासिक रूप से ऐसा कोई ठोस प्रमाण नहीं है, जिससे यह कहा जा सके कि French Kiss की शुरूआत फ्रांस के लोगों ने किया था. यात्राओं, व्यापार और सांस्कृतिक संपर्क के जरिए प्रेम और स्नेह से जुड़ी कई परंपराएं अलग-अलग देशों तक पहुंचती रहीं.
ये भी पढ़ें: अर्जुन तेंदुलकर के 27वें बर्थडे पर सचिन ने शेयर की अनसीन फोटो, बेटे के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात
20वीं सदी में सिनेमा ने French Kiss को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई. हॉलीवुड फिल्मों में रोमांटिक रिश्तों और किसिंग सीन के बढ़ते प्रदर्शन ने इसे दुनिया के कई हिस्सों में पहचान दिलाई. बाद में टेलीविजन और सोशल मीडिया ने भी इसकी लोकप्रियता को बढ़ाया.
ये भी पढ़ें: रात 3 बजे का वो खौफनाक हादसा, सुबह उठी चार घरों की अर्थियां; मंत्री की बेटी का कहां होगा अंतिम संस्कार?
Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…
Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…
Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…
Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम का ऐलान कर…
MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…