<

IND vs WI 2nd ODI Free Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे मैच? यहां देखें पूरी डिटेल

IND vs WI 2nd ODI live streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2nd ODI मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा. विराट कोहली और शुभमन गिल के तूफानी शतकों के दम पर पहला वनडे जीतकर टीम इंडिया 1-0 से आगे है. अब दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने की तैयारी है. अगर आप यह मुकाबला मिस नहीं करना चाहते, तो जानिए मैच का समय, टॉस, स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव टेलीकास्ट, फ्री में देखने की पूरी डिटेल.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 30 सितंबर 2026 को खेला जाएगा. पहला वनडे मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है. अब भारत की नजरें दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होंगी.

पहले वनडे में विराट कोहली और शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़े थे. कोहली ने नाबाद 139 रनों की पारी खेली, जबकि गिल ने 110 रन बनाए. इन दोनों की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया. अगर आप इस दूसरे वनडे मैच को लाइव देखना चाहते हैं, तो टीवी, मोबाइल और लैपटॉप पर मैच देखने से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे दी गई है:

भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे कब और कहां खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह दूसरा वनडे मैच 30 सितंबर 2026 को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (ACA Stadium) में खेला जाएगा.

मैच कितने बजे शुरू होगा?

यह मैच दोपहर 2:00 बजे (IST) शुरू होगा. इससे आधा घंटा पहले यानी दोपहर 1:30 बजे दोनों टीमों के कप्तानों के बीच टॉस होगा.

टीवी पर लाइव मैच कहां देखें?

टीवी पर इस मैच का सीधा प्रसारण (Live Telecast) स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर उपलब्ध रहेगा. दर्शक अपने टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर मैच का आनंद ले सकते हैं.

मोबाइल और लैपटॉप पर लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

यदि आप घर से दूर हैं या मोबाइल, टैबलेट व लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, तो इस मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

फ्री में भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच कहां देखें?

फ्री में मैच देखने वाले दर्शकों के लिए इस मुकाबले का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर उपलब्ध रहेगा. अगर आपके टीवी कनेक्शन पर डीडी स्पोर्ट्स उपलब्ध है, तो आप बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Bhopal kidnapping case: भोपाल में 8 लोगों को अगवा कर मांगी 10 लाख की फिरौती, दोस्त ने ऐसे बचाई जान

Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…

Last Updated: October 19, 2026 23:21:03 IST

Noida Traffic Advisory: नोएडा में दशहरे पर ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें रूट

Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…

Last Updated: October 19, 2026 23:16:07 IST

Sidhu Moose Wala के छोटे भाई का VIDEO वायरल, स्टेज पर बंदूक चलाने की नकल करते दिखा छोटा सिद्धू, अब जांच की मांग

Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…

Last Updated: October 19, 2026 23:02:39 IST

Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा के लिए आलिया भट्ट का स्टाइलिश ट्रेडिशनल लुक, गुलाबी साड़ी में दिखीं बंगाली बाला

Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा में आलिया भट्ट अपने पारंपरिक बंगाली लुक को…

Last Updated: October 19, 2026 22:46:53 IST

सीएम योगी का लखनऊ को बड़ा तोहफा! बनेगी AI सिटी, निवेश से लेकर रोजगार तक खुलेंगे नए रास्ते

CM Yogi Lucknow AI City Project: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आने वाले समय में…

Last Updated: October 19, 2026 22:39:44 IST

फ्रांस में दंगों के बाद सख्ती, कई शहरों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू; 2400 लोग गिरफ्तार

France Riots 2026: फ्रांस में महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे…

Last Updated: October 19, 2026 22:13:06 IST