Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के लातूर में एक पिता ने अपने 7 साल के मासूम की हत्या कर दी. इसके बाद खुद अनजान बनकर उसे ढूंढता रहा. पुलिस ने CCTV के जरिए पता लगाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
बड़ा होकर मांगेगा हिस्सा, तो बचपन में ही पिता ने कर दी हत्या, गिरफ्तार
Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के लातूर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. 58 वर्षीय पिता ने अपने मासूम बेटे की हत्या कर दी. वजह जानकर हर कोई हैरान है. पुलिस के मुताबिक, पिता को डर था कि दूसरी शादी से पैदा हुआ उसका बेटा बड़ा होकर संपत्ति में हिस्सा मांग सकता है. इसी आशंका में उसने कथित तौर पर अपने ही 7 साल के बेटे की जान ले ली. कई दिनों तक बच्चे की तलाश चलती रही. आखिरकार उसका शव घर के पीछे खेतों में बने एक नाले से बरामद हुआ. मृतक की पहचान अरमान यूसुफ सैयद के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी पिता यूसुफ मुबारक सैयद को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की शुरुआती जांच में परिवार के अंदर चल रहे संपत्ति विवाद की बात सामने आई है. आरोपी की दो शादियां हुई थीं. उसने अपनी संपत्ति पहली पत्नी से हुए बेटे के नाम कर दी थी. दूसरी पत्नी इस फैसले का विरोध करती थी और चाहती थी कि अरमान को भी घर में बराबर का हिस्सा मिले. इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था.
पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर की रात यूसुफ अपने बेटे अरमान को लेकर घर से निकला था लेकिन रात बीत जाने के बाद भी दोनों वापस नहीं लौटे. बेटे की चिंता में दूसरी पत्नी ने पुलिस थाने पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की.
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. इसी दौरान एक अहम सुराग हाथ लगा. फुटेज में यूसुफ रात के समय अरमान का हाथ पकड़कर घर के पीछे खेतों की तरफ जाता दिखाई दिया. करीब एक घंटे बाद वह उसी रास्ते से अकेला लौटता नजर आया. पुलिस ने शनिवार को आरोपी को परभणी से पकड़ लिया लेकिन अरमान उसके साथ नहीं था. सीसीटीवी फुटेज और दूसरे सबूतों के सामने आने के बाद पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
इसके बाद रविवार दोपहर पुलिस ने सुले गली के पास खेतों में बने नाले से बच्चे का शव बरामद किया. शव की हालत काफी खराब थी. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: Shahjahanpur News: सुबह दौड़ लगाने निकलीं दो सहेलियां, एक ही पेड़ पर फंदे से लटके मिले शव; गांव में मचा हड़कंप
Pali Fire Accident: राजस्थान के पाली जिले के फालना कस्बे में आग लग गई. इस…
Kanpur Thar Accident: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवती ने काली थार से 60…
Indore Crime News: मध्य प्रदेश के इंदौर में दिवाली वाले दिन एक पति ने अपनी…
Nalanda News: बिहार के नालंदा में एक महिला दीवाली और छठ के मौके पर अपने…
MP Fire Accident: दीपावली के दिन जहां पूरे देश में दियों और पटाखों की धूम…
Dhami Stone Pelting Fair: हिमाचल प्रदेश के शिमला में दो गुटों ने एक दूसरे पर…