होम / Yashasvi Jaiswal: एक बॉल और 13 रन…यशस्वी जायसवाल ने किया क्रिकेट के दुनिया का सबसे बड़ा कारनामा

Yashasvi Jaiswal: एक बॉल और 13 रन…यशस्वी जायसवाल ने किया क्रिकेट के दुनिया का सबसे बड़ा कारनामा

Ankita Pandey • LAST UPDATED : July 14, 2024, 6:40 pm IST

Yashasvi Jaiswal

India News(इंडिया न्यूज),Yashasvi Jaiswal: भारत और जिम्बाब्वे सीरीज का आखिरी टी20 मैच हरारे में खेला जा रहा है। मेजबान जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल मैदान पर आए। वहीं जिम्बाब्वे के लिए पहला ओवर कप्तान सिकंदर रजा ने डाला। इस ओवर का हाल किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा क्योंकि इसी ओवर में नो गेंद फेंकी गई, जोरदार छक्का लगा, बल्लेबाज क्लीन बोल्ड भी हुआ।

पहले ओवर का रोमांच

भारत के लिए स्ट्राइकिंग एंड पर यशस्वी जायसवाल थे, वहीं दूसरी ओर से सिकंदर रजा गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे थे। गलती से रजा पहली ही गेंद फुलटॉस डाल बैठे, जिस पर जायसवाल ने बल्ला घुमाकर जोरदार छक्का लगाया, लेकिन अंपायर ने इसे ऊंचाई के कारण नो गेंद करार दे दिया। इस तरह भारत का स्कोर 0 गेंद में 7 रन हो गया था। वहीं जायसवाल ने फ्री हिट पर भी सामने की ओर छक्का जड़ दिया। इस तरह भारतीय टीम ने 1 ही गेंद में 13 रन बना लिए थे, लेकिन अगली 2 गेंद में नजारा ही बदल गया। जब ओवर के दूसरी और तीसरी गेंद पर जायसवाल कोई रन नहीं बना पाए।

 

सिकंदर रजा के पास इतनी वेरिएशन हैं कि वो एक ओवर में 6 अलग-अलग तरह की गेंद डाल सकते हैं। इसी ओवर के चौथी गेंद पर जायसवाल ने आगे बढ़कर बड़ा शॉट लगाना चाहा, लेकिन रजा की इस गेंद पर वह स्टम्प आउट हो गए। जहां भारत ने एक ही गेंद में 13 रन बना लिए थे, लेकिन सिकंदर रजा ने 15 रन के साथ ओवर का समापन किया।

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया तो इस देश की खुल जाएगी किस्मत! जानें किसे मिलेगा मौका

भारत ने किए 2 बदलाव

भारत पहले ही सीरीज में 3-1 की बढ़त बना चुका है। भारतीय टीम ने 5वें मैच के लिए अपनी प्लेइंग11 में 2 बड़े बदलाव किए हैं। बल्लेबाजी में ऋतुराज गायकवाड़ की जगह रियान पराग को मौका दिया गया है, जबकि गेंदबाजी में खलील अहमद की जगह मुकेश कुमार को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है।

IND VS ZIM Toss Update: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

12 में से इन पांच राशि के लोगों के लिए ये सप्ताह बदल देगा सबकुछ, जानें क्या छिपा है आने वाले दिनों में   
हो सकता है अनर्थ! अगर नहीं देखा Panchang, जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त   
भगवान भोलेनाथ के बारे में ये क्या कह गए अनिरुद्धाचार्य, मांगनी पड़ी माफी! संतों ने कर दी इतनी बड़ी मांग
Weather Today: महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा के साथ इन राज्यों में भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी
छुट्टी के दिन इतना सस्ता हो गया Petrol-Diesel? अभी करें चेक 
Gajendra Singh Shekhawat: जैसलमेर में अफसरों पर बिफरे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, दे डाली ये नसीहत
Himachal News: अब आपदा से नहीं होगा राज्य को जनधन का नुकसान? CM सुक्खू उठाया ये बड़ा कदम
ADVERTISEMENT