Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri First Review: कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की फिल्म की रोमांटिक लव स्टोरी ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ एक हल्की-फुल्की, यंग और विजुअली रिफ्रेशिंग फिल्म है, जो आज के दौर के रिश्तों को इमोशन और एंटरटेनमेंट के साथ पेश करती है.
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri First Review
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri First Review: कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की फिल्म की रोमांटिक लव स्टोरी ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ एक हल्की-फुल्की, यंग और विजुअली रिफ्रेशिंग फिल्म है, जो आज के दौर के रिश्तों को इमोशन और एंटरटेनमेंट के साथ पेश करती है. समीर विद्वानश के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और छुट्टियों के मूड में बैठे दर्शकों के लिए एक सॉफ्ट रोमांटिक ट्रीट साबित होती है.
फिल्म की शुरुआत रे (कार्तिक आर्यन) के इंट्रोडक्शन से होती है, जहां वह कहता है— “कोई कहता है थिंक अबाउट द फ्यूचर, कोई कहता है पास्ट के हिसाब से चलो, मैं मानता हूं बी इन द मोमेंट…”। इसी सोच के साथ लॉस एंजिल्स में रहने वाला रे अपनी जिंदगी जी रहा होता है। वहीं दूसरी ओर आगरा की रहने वाली रूमी (अनन्या पांडे) है, जो 90 के दशक जैसी क्लासिक लव स्टोरी का सपना देखती है।
कहानी तब आगे बढ़ती है जब रे और रूमी एक इंटरनेशनल हॉलीडे पर अचानक मिलते हैं. खूबसूरत लोकेशन्स, ट्रैवल और साथ बिताए पलों के बीच दोनों करीब आते हैं. फिल्म का पहला हिस्सा मस्ती, रोमांस और फ्रेश केमिस्ट्री से भरा है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, रिश्ते में टकराव आता है और फिल्म एक इमोशनल टर्न ले लेती है. यहीं से रे और रूमी के बीच का मीठा-तीखा रिश्ता दर्शकों को बांध कर रखता है.
कार्तिक आर्यन ने एक मां के लाडले बेटे के किरदार को सहजता से निभाया है, जबकि अनन्या पांडे अपने किरदार में मासूमियत और इमोशन लेकर आती हैं. दोनों की केमिस्ट्री स्क्रीन पर अच्छी लगती है. यह दोनों की साथ में दूसरी फिल्म है; इससे पहले ‘पति, पत्नी और वो’ में भी उनकी जोड़ी को पसंद किया गया था. फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसके विजुअल्स हैं. खूबसूरत इंटरनेशनल लोकेशन्स और शहरों की सुकून देने वाली तस्वीरें खासतौर पर दिल्ली के दर्शकों को राहत का एहसास कराती हैं, जो रोजमर्रा की भागदौड़ और पॉल्यूशन में जी रहे हैं. फिल्म का म्यूजिक भी कहानी के मूड के साथ अच्छा तालमेल बैठाता है और याद रह जाता है.
सपोर्टिंग कास्ट में नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ ने अपनी-अपनी भूमिकाओं के साथ पूरा न्याय किया है. प्रोडक्शन वैल्यू मजबूत है और धर्मा प्रोडक्शंस का टच साफ नजर आता है. फिल्म का निर्माण करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्वा मेहता, शरीन मंत्री केडिया, किशोर अरोरा और भूमिका तिवारी ने धर्मा प्रोडक्शंस और नमः पिक्चर्स के बैनर तले किया है.
कुल मिलाकर, ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ एक फ्रेश, रोमांटिक और यंग लव स्टोरी है, जो खासकर युवाओं को पसंद आएगी. कहानी बहुत नई नहीं है, लेकिन इसकी प्रेजेंटेशन, म्यूजिक और विजुअल्स इसे देखने लायक बनाते हैं.
Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक परिवार को अपनी बेटी का रिश्ता…
Jhansi Hotel Wife Death Case:मुस्कान सिमौलिया की शादी के तीन महीने बाद ही संदिग्ध हालात…
Mathura Crime:पुलिस ने सबसे पहले युवती के परिवार से पूछताछ की. वे गोलमोल जवाब देते…
India’s Got Latent: प्रतापगढ़ के राहिल उर्फ 'ओडी जी' ने समय रैना के शो India’s…
Bhuvneshwar Kumar News: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मैचों में महंगे साबित हुए भुवनेश्वर…
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए…