होम / IND vs ENG 4th Test Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत इंग्लैंड से 134 रन पीछे

IND vs ENG 4th Test Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत इंग्लैंड से 134 रन पीछे

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : February 24, 2024, 4:39 pm IST

News (इंडिया न्यूज), IND vs ENG 4th Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आज चौथा मैच रांची में चल रहा है। भारतीय टीम इस समय सीरीज में 2-1 से आगे है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में सात विकेट खोकर 302 रन बनाया है। आज टीम उनसे आगे खेल रही है, जो रूट ने शतक लगाया और फॉर्म में वापस आ गए हैं। वहीं ओली रॉबिन्सन भी उनका बखूबी साथ दे रहे हैं।

पल-पल के अपडेट के लिए जुड़े रहिए इंडिया न्यूज के लाइव अपडेट में..

03:38 PM, 24 Feb 2024

IND vs ENG 4th Test Live Score: भारत को लगा सातवां झटका

177 रन के स्कोर पर भारत को सातवां झटका लगा। टॉम हार्टली ने अश्विन को LBW आउट कर दिया। अश्विन सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए।


03:21 PM, 24 Feb 2024

IND vs ENG 4th Test Live Score: भारत को लगा छठा झटका

171 रन के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा। टॉम हार्टली की गेंद पर रुट ने सरफराज खान का कैच पकड़ा।सरफराज खान 14 रन बनाकर आउट हो गए।


03:02 PM, 24 Feb 2024

IND vs ENG 4th Test Live Score: भारत को लगा पांचवा झटका

161 रन के स्कोर पर भारत का पांचवा विकेट गिरा। शोएब बशीर ने सेट बल्लेबाज जयस्वाल को बोल्ड कर दिया।जयस्वाल 73 रन बनाकर आउट हो गए। शोएब बशीर का यह चौथा विकेट है, इससे पहले उन्होने शुभमन गिल (38), रजत पाटीदार (17) और रवींद्र जडेजा (12) को पवेलियन भेजा है।


02:08 PM, 24 Feb 2024

IND vs ENG 4th Test Live Score: भारत को लगा चौथा झटका

130 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा। शोएब बशीर की गेंद पर ओली पोप ने जडेजा का कैच पकड़ा। जड़ेजा 12 रन बनाकर आउट हो गए।


01:58 PM, 24 Feb 2024

IND vs ENG 4th Test Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका

भारत को 112 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका मिला है। रोहित शर्मा, शुभमन गिल के बाद रजत पाटीदार भी पवेलियन लौट गए हैं। रजत इस सीरीज में अब तक फ्लॉप साबित हुए हैं। उन्होंने इस सीरीज में अब तक 32, 9, 5 और 0 रन की पारियां खेली हैं।


01:06 PM, 24 Feb 2024

IND vs ENG 4th Test Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका 86 के स्कोर पर लगा। शोएब बशीर ने शुबमन गिल को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया है। वह 38 रन बना सके। शुबमन ने यशस्वी जयसवाल के साथ 82 रन की पार्टनरशिप की। फिलहाल यशस्वी और रजत पाटीदार क्रीज पर हैं।


12:16 PM, 24 Feb 2024

IND vs ENG 4th Test Live Score: शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल क्रीच पर 

रांची टेस्ट मैच के आज दूसरे दिन लंच ब्रेक के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर पहुंच चुके हैं। भारत ने लंच ब्रेक तक एक विकेट के नुकसान पर 34 रन बनाए थे। जो कि अब पारी को शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल आगे बढ़ा रहे हैं।

11:32 AM, 24 Feb 2024

IND vs ENG 4th Test Live Score: लंच ब्रेक

भारत ने आज दूसरे दिन लंच ब्रेक तक अपनी पहली पारी में एक विकेट खोकर 34 रन बना लिया है। फिलहाल यशस्वी जयसवाल 27 रन और शुभमन गिल चार रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। चार के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। रोहित दो रन बनाकर एंडरसन का शिकार बने। भारत अभी भी इंग्लैंड से 319 रन पीछे है।


11: 02 AM, 24 Feb 2024

IND vs ENG 4th Test Live Score: भारत को लगा पहला झटका 

भारत को 4 के स्कोर पर पहला झटका लग गया है। कप्तान रोहित शर्मा ने दो रन बनाकर जेम्स एंडरसन की गेंद पर आउट हो गए। एंडरसन ने उन्हें विकेटकीपर फॉक्स के हाथों कैच कराया। फिलहाल यशस्वी जयसवाल और शुबमन गिल क्रीज पर मौजुद हैं।


10: 51 AM, 24 Feb 2024

IND vs ENG 4th Test Live Score: भारत की पहली पारी शुरू

भारत की पहली पारी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल क्रीज पर हैं। लंच में अभी आधा घंटा का समय बाकी है। टीम इंडिया चाहेगी कि तब तक कोई विकेट न गिरे।


10: 37 AM, 24 Feb 2024

IND vs ENG 4th Test Live Score: 353 इंग्लैंड रन पर ऑलआउट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पहली पारी 353 रन पर समाप्त हुई। आज इंग्लैंड ने सात विकेट पर 302 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने 51 रन जोड़ते हुए बाकी तीन विकेट गंवा दिए। तीनों विकेट रवींद्र जड़ेजा ने लिए. उन्होंने एक ही ओवर में ओली रॉबिन्सन और शोएब बशीर को पवेलियन भेजा। जडेजा ने सबसे पहले रॉबिन्सन और जो रूट की 102 रन की साझेदारी को तोड़ा। इंग्लैंड की पारी के 103वें ओवर की पहली गेंद पर रॉबिन्सन को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने कैच किया। वह 58 रन बना सके।


ये भी पढ़े-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT