<

IND vs NZ 1st ODI: 9 गेंदों में चाहिए थे 9 रन, हार्टबीट हो रही थी तेज, फिर केएल राहुल ने… 49वें ओवर में क्या-क्या हुआ?

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर पहले वनडे में शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी और हर्षित राणा की तीखी गेंदबाजी के दम पर भारत ने इस मैच को अपने नाम किया.

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी और हर्षित राणा की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने इस मैच को आसानी से जीत लिया. 301 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 49 वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली. इस तरह भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.  केएल राहुल ने छक्का लगाकर मैच जिताया.
11 जनवरी 2026 को वडोदरा के कोटाबी स्टेडियम में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 1st ODI में किवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जबरदस्त शुरुआत की. टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूज़ीलैंड की शुरुआत काफी आक्रामक रही. ओपनर्स डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स ने पहले 20 ओवर में शानदार साझेदारी निभाई और टीम को 100 के पार पहुंचाया. कॉन्वे ने 67 गेंदों में 56 रन की पारी खेली तो वहीं, हेनरी ने 62 रन बनाए. दोनों को भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने आउट किया. तीसरे नंबर पर आए बल्लेबाज विल यंग ने 16 गेंदों में 12 रन बनाए.

डैरिल मिचेल ने ठोके 84 रन

न्यूजीलैंड के लिए सबसे अच्छी बल्लेबाजी मिडिल ऑर्डर में आए डैरिल मिचेल के बल्ले से देखने को मिली जिन्होंने 71 गेंदों का सामना करते हुए 84 रन बनाए. अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के भी लगाए. इसके अलावा कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने 16, क्रिस्टियन क्लार्क ने 24 और काइल जेमीसन ने 8 रन बनाए. भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने 2, हर्षित राणा ने 2, प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 और कुलदीप यादव ने 1 विकेट लिए. इस तरह न्यूजीलैंड की पारी 300 रन पर समाप्त हुई.

विराट कोहली के बल्ले से निकले 94 रन

चेज करने उतरी भारतीय टीम ने 301 रन के लक्ष्य का पीछा ओवर में ही कर लिया. रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई. लेकिन रोहित शर्मा अधिक समय तक क्रीज पर नहीं टिक सके. इसके बाद आए विराट कोहली ने 94 रन की पारी खेलकर चेजिंग स्कोर को काफी आसान बना दिया. गिल ने 56 और श्रेयस अय्यर ने 49 रन की पारी खेली. भारत के लिए यहां से स्कोर चेज करना आसान दिखाई द रहा था. केएल राहुल और हर्षित राणा ने फिर गेम को आगे बढ़ाया.

9 गेंदो में चाहिए थे 9 रन

अंत तक खेलते हुए केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार जीत दिला दी.  लेकिन राहुल ने 49वें ओवर में जो किया उसे देखर मजा आ गया.  भारत को 3 गेंदों के बाद 9 गेंदों में 9 रन चाहिए थे. फिर केएल राहुल ने 49वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाकर सारा प्रेशर न्यूजीलैंड पर डाल दिया. इसके बाद भारत को 8 गेंदों में 5 रन चाहिए थे और 5वीं बॉल पर चौका लगाकर राहुल ने स्कोर को बराकर कर दिया. आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर केएल राहुल ने मैच को खत्म कर दिया और भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST