<
Categories: देश

Mumbai Manifesto: बांग्लादेशी-रोहिंग्या पर नजर रखने के लिए होगा AI का इस्तेमाल, BJP गठबंधन के घोषणापत्र में बड़ा वादा

Mumbai Manifesto: BMC चुनाव 2026 को देखते हुए BJP गठबंधन ने बड़ा दाव खेला है. बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं से मुक्ती के साथ देखें, घोषणापत्र की जरूरी बातें.

Mumbai Manifesto: महायुति भाजपा गठबंधन ने रविवार को मुंबई में आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए एक व्यापक घोषणापत्र जारी किया है. जिसमें शहर को वैश्विक महाशक्ति बनाने बल दिया गया है. इसके लिए प्रौद्योगिकी आधारित शासन, BEST बसों में महिलाओं के लिए किराए में छूट और शहर को बांग्लादेशी प्रवासियों से मुक्त करने का वादा किया गया है.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दस्तावेज का अनावरण किया. आगे उन्होंने कहा कि भाजपा-शिव सेना-आरपीआई (ए) गठबंधन नागरिक समस्याओं से निपटने के लिए जापानी प्रौद्योगिकी को स्थानीय प्रशासन के साथ जोड़ा जाएगा और नागरिकों के मोबाइल फोन तक सेवाएं पहुंचाया जाएगा.

भ्रष्टाचार को कंट्रोल करने के लिए AI

फडणवीस ने कहा हमारा लक्ष्य भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम है- यहां पर भ्रष्टाचार को कंट्रोल करने के लिए और कई दूसरे उपायों के लिए AI  का भी जिक्र किया गया. साथ ही उन्होंने ने यह भी कहा कि शहर ने नागरिक प्रशासन में पिछले 25 वर्षों की अक्षमता देखी गई है, और अब लोग हमें नागरिक प्रशासन में पारदर्शिता लाने का अवसर प्रदान करें,

महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता

सभी नगर निगम स्कूलों में AI प्रयोगशालाएं स्थापित करने का भी वादा किया गया. परिवहन और महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि महायुति स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगी. उन्होंने पर्यावरण के अनुकूल मुंबई के लिए 17,000 करोड़ रुपये की जलवायु कार्य योजना की भी घोषणा की.

बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं के लिए AI टूल

फडणवीस ने कहा कि हम मुंबई को बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं से मुक्त कराएंगे, IIT की सहायता लेकर हम बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान करने के लिए एक AI टूल का इस्तेमाल करेंगे. बाढ़ मुक्त मुंबई योजना का भी जिक्र किया.

Recent Posts

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST