<

कोहली और रोहित के जलवे से होगा नए साल का अगाज, टी-20 विश्व कप को एक बार फिर अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें 2026 के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल

India Cricket Calendar 2026: नए साल की शुरुआत में ही टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा. न्यूजीलैंड 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम भारत का दौरा करेगी.

India Cricket Calendar 2026: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने 2025 में कई ऐसे कारनामें किए. जिसने फैन्स का दिल जीत लिया. साल 2025 भारतीय टीम के लिए खास रहा क्योंकि भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के साथ एशिया कप को भी अपने नाम किया. वहीं भारतीय महिला टीम ने पहली बार वनडे विश्‍व कप पर कब्‍जा जमाया. इतना ही नहीं अगले साल भारतीय पुरुष टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स और विमेंस टी20 वर्ल्ड कप खेलेगी. इस बीच आइए अगले साल भारतीय मेंस टीम के शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं.

न्यूजीलैंड के साथ पहला मुकाबला

नए साल की शुरुआत में ही टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा. न्यूजीलैंड की 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम भारत का दौरा करेगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज 21 जनवरी 2026 से होगा. जहां भारत के दो स्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली  खेलते हुए नजर आएंगे.

इसके बाद टी-20 विश्व कप 2026 खेला जाएगा. जिसकी मेजबानी भारत कर रहा है. टी-20 विश्व कप 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाएगा. इस दौरान 20 टीमों के बीच खिताब को अपने नाम करने के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है. भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकमार यादव को दिया गया है.

2026 के लिए भारतीय पुरुष टीम का शेड्यूल

न्यूज़ीलैंड का भारत दौरा

तारीख मैच फॉर्मेट स्टेडियम शहर
11 जनवरी 2026 भारत बनाम न्यूज़ीलैंड पहला ODI BCA स्टेडियम, कोटांबी वडोदरा
14 जनवरी 2026 भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा ODI निरंजन शाह स्टेडियम, खंडेरी राजकोट
18 जनवरी 2026 भारत बनाम न्यूज़ीलैंड तीसरा ODI होलकर क्रिकेट स्टेडियम इंदौर
21 जनवरी 2026 भारत बनाम न्यूज़ीलैंड पहला T20I विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम नागपुर
23 जनवरी 2026 भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम रायपुर
25 जनवरी 2026 भारत बनाम न्यूज़ीलैंड तीसरा T20I बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम गुवाहाटी
28 जनवरी 2026 भारत बनाम न्यूज़ीलैंड चौथा T20I ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम विशाखापत्तनम
31 जनवरी 2026 भारत बनाम न्यूज़ीलैंड पाँचवां T20I ग्रीनफ़ील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम तिरुवनंतपुरम

फ़रवरी 2026: T20 वर्ल्ड कप

तारीख मैच चरण (Stage) स्टेडियम शहर
7 फ़रवरी 2026 इंडिया बनाम USA ग्रुप स्टेज वानखेड़े स्टेडियम मुंबई
12 फ़रवरी 2026 इंडिया बनाम नामीबिया ग्रुप स्टेज अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली
15 फ़रवरी 2026 इंडिया बनाम पाकिस्तान ग्रुप स्टेज आर. प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो
18 फ़रवरी 2026 इंडिया बनाम नीदरलैंड्स ग्रुप स्टेज नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद
21 फ़रवरी – 1 मार्च 2026 सुपर 8 मुकाबले सुपर 8 विभिन्न स्टेडियम अलग-अलग शहर
5 मार्च 2026 सेमीफ़ाइनल नॉकआउट वानखेड़े स्टेडियम मुंबई
8 मार्च 2026 फ़ाइनल नॉकआउट नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद
  • 26 मार्च-31 मई: IPL 2026
  • जून 2026: अफ़गानिस्तान का भारत दौरा 3 ODI और 1 टेस्ट (तारीखें और जगहें जल्द ही बताई जाएंगी)

जुलाई 2026: इंडिया का इंग्लैंड दौरा

तारीख मैच फॉर्मेट स्टेडियम शहर
1 जुलाई 2026 इंग्लैंड बनाम इंडिया पहला T20I रिवरसाइड ग्राउंड चेस्टर-ले-स्ट्रीट
4 जुलाई 2026 इंग्लैंड बनाम इंडिया दूसरा T20I एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैनचेस्टर
7 जुलाई 2026 इंग्लैंड बनाम इंडिया तीसरा T20I ट्रेंट ब्रिज नॉटिंघम
9 जुलाई 2026 इंग्लैंड बनाम इंडिया चौथा T20I काउंटी ग्राउंड ब्रिस्टल
11 जुलाई 2026 इंग्लैंड बनाम इंडिया पाँचवां T20I द रोज़ बाउल साउथैम्प्टन
14 जुलाई 2026 इंग्लैंड बनाम इंडिया पहला ODI एजबेस्टन बर्मिंघम
16 जुलाई 2026 इंग्लैंड बनाम इंडिया दूसरा ODI सोफिया गार्डन्स कार्डिफ़
19 जुलाई 2026 इंग्लैंड बनाम इंडिया तीसरा ODI लॉर्ड्स लंदन

19 जुलाई के बाद भारत के बाकी शेड्यूल की तारीखों और जगहों की जानकारी अभी अनाउंस नहीं की गई है.

  • अगस्त 2026: भारत का श्रीलंका दौरा (2 टेस्ट)
  • सितंबर 2026: अफ़गानिस्तान बनाम भारत (3 टी-20), जापान में एशियन गेम्स, वेस्टइंडीज़ का भारत दौरा (3 वनडे, 5 टी-20)
  • अक्टूबर-नवंबर 2026: भारत का न्यूज़ीलैंड दौरा (2 टेस्ट, 3 वनडे)
  • दिसंबर 2026: श्रीलंका का भारत दौरा (3 वनडे, 3 टी-20)

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 14:06:59 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST