India News (इंडिया न्यूज़), India In Asian Games: एशियन गेम्स 2023 में भारत ने इतिहास रचा है। भारत ने इस बार एशियन गेम्स में 81 पदकों को अपना नाम किया है। यह भारत का एशियन गेम्स में बेस्ट परफॉर्मेंस मानी जा रही है। बता दें कि एशियन गेम्स के 72 सालों के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब भारतीय खिलाड़ियों ने 81 मेडल जीते हो।
बुधवार को एशियन गेम्स के 11वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने 12 मेडल जीते। भारत ने 3 गोल्ड मेडल के अलावा भारत ने 5 सिल्वर मेडल और 4 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। भारतीय खिलाड़ी ने अब तक 18 गोल्ड मेडल, 31 सिल्वर और 32 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। हालांकि, पदक तालिका में भारत अभी भी चौथे स्थान पर है।
India In Asain Games
2023 के पहले एशियन गेम्स 2018 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 मेडल अपने नाम किए थे। ये भारत का अब तक का बेस्ट परफॉर्मेस रहा था। एशियन गेम्स 2018 में भारत ने 16 गोल्ड मेडल, 24 सिल्वर मेडल और 30 ब्रॉन्ज मेडल जीता थे।
मालूम हो कि भारत मेडल की संख्या में चौथे नंबर पर बना हुआ है। जिसमें चीन अभी भी शिर्ष पर है। चीन ने 166 गोल्ड मेडल समेत कुल 304 मेडल जीते हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर जापान 35 गोल्ड समेत 135 पदकों के साथ है. जबकि साउथ कोरिया 33 गोल्ड समेत 144 मेडल के साथ तीसरे नंबर पर बैठा है।
ये भी पढ़ें-
Asian Games 2023 Javelin Throw : नीरज चोपड़ा फिर बने एशिया के चैंपियन ,जीता गोल्ड
Asian Games 2023: चीन की साजिश पर नीरज और किशोर ने फेरा पानी, गोल्ड-सिल्वर किया अपने नाम