IND vs ENG: भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड की घातक गेंदबाजी के सामने भारत की बल्लेबाजी बेबस दिखाई दी. भारत की ओर से सिर्फ कप्तान श्रेयस अय्यर ने संभलकर खेला. उन्होंने 49 गेंदों नाबाद 80 रनों की पारी खेली. इसके बावजूद अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए. भारत ने 20 ओवर में 158 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी इंग्लिश टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर के अंदर ही टारगेट चेज कर दिया.
इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में यह लगातार दूसरी बार है, जब भारत को टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. इससे पहले अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने आयरलैंड ने 0-2 से क्लीन स्वीप का सामना किया था. अब इंग्लैंड में भी भारत ने सीरीज गंवा दी है.
7 साल बाद हुआ ऐसा
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने लगातार दूसरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज गंवा दी है. 7 साल बाद ऐसा हुआ है, जब भारतीय टीम को लगातार 2 टी20 सीरीज में हार मिली है. इससे पहले फरवरी 2019 में ऐसा हुआ था, जब भारत को लगातार बाइलेटरल T20I सीरीज में हार मिली थी. पिछली बार भारत को न्यूजीलैंड ने 2-1 से हराया था. इसके बाद उसी साल ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से टीम इंडिया को हराया था. अब 7 साल बाद 2026 में भी भारत को पहले आयरलैंड ने 2-0 से टी20 सीरीज में हराया. इसके बाद इंग्लैंड ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में बुरी तरह शिकस्त दी.
ब्रूक-साल्ट ने रचा इतिहास
मैच की बात करें, तो इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 159 रनों का टारगेट सिर्फ 13.5 ओवर में चेज कर लिया. इसमें इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने 35 गेंदों पर 79 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने 59 रन बनाए. इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 146 रनों की पार्टनरशिप हुई, जो यह T20I इतिहास में भारत के खिलाफ चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है. इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर सीरीज अपने नाम कर ली.
भारत की तीसरी सबसे बड़ी हार
चौथे टी20 मैच में भारत को टी20आई में तीसरी सबसे बड़ी हार मिली. इंग्लैंड ने भारत को 37 गेंद बाकी रहते ही हरा दिया. इससे पहले भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने साल 2008 में 52 गेंद बाकी रहते हराया था. फिर ऑस्ट्रेलिया ने साल 2025 में 40 गेंद बाकी रहते भारत को हार थमाई थी. अब इंग्लैंड ने 37 गेंद बाकी रहते ही भारत को बुरी तरह हरा दिया है.