<

IND vs NZ 2nd ODI: डैरिल मिचेल के शतक से जीता न्यूजीलैंड, केएल राहुल की सेंचुरी बेकार, सीरीज का फैसला इंदौर में…

भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में हार का सामना करना पड़ा. केएल राहुल के शतक के दम पर भारत ने 284 रन का स्कोर खड़ा किया था. लेकिन डैरिल मिचेल के शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने इस मैच को आसानी से जीत लिया. भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा.

भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. 285 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 7 विकेट रहते ही जीत हासिल कर ली. टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खास नहीं रही.  पारी के शुरुआती ओवरों में ही टीम ने अहम विकेट गंवा दिए, जिससे स्कोरबोर्ड पर दबाव साफ नजर आने लगा.
रोहित शर्मा (24) और विराट कोहली (23) बड़ी पारी नहीं खेल सके. श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी भी भारत के लिए बड़ा स्कोर नहीं कर सके. इस हार से सीरीज 1-1 से बराबरी पर पहुंच गई है. अब सीरीज के विनर का फैसला 18 जनवरी को इंदौर में होगा. जहां तीसरा वनडे खेला जाएगा.

ऐसे समय में केएल राहुल ने मोर्चा संभाला और पारी को संभालने का जिम्मा अपने कंधों पर ले लिया. राहुल ने एक छोर संभाले रखा और रन गति को गिरने नहीं दिया. उनके साथ शुभमन गिल ने भी उपयोगी पारी खेली और दोनों के बीच अहम साझेदारी देखने को मिली. हालांकि, गिल 53 गेंदों में 56 रन  बनाकर आउट हो गए. गिल के अलावा श्रेयस अय्यर ने 8, रवींद्र जडेजा ने 27 और नीतिश रेड्डी ने 20 रन की पारी खेली.

केएल राहुल की सेंचुरी बेकार

केएल राहुल ने मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 87 गेंदों में शतक ठोका. उन्होंने पारी में कुल 93 गेंदों का सामना करते हुए कुल 112 रन ठोके. यह वनडे इंटरनेशनल में उनका 8वां शतक था. शानदार बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल ने टीम इंडिया के स्कोर को 284 तक पहुंचाया और न्यूजीलैंड को 285 रन का लक्ष्य दिया. न्यूजीलैंड के गेंदबाजी की बात करें तो क्रिस्टियन क्लार्क ने अपने नाम कुल 3 विकेट किए.

डैरिल मिचेल का शतक

285 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही. उन्होंने डेवॉन कॉन्वे और हेनरी निकोलस का विकेट जल्दी गंवा दिया. लेकिन फिर मैदान पर दो ऐसे बल्लेबाज आए जिन्होंने मैच का रुख ही पलट कर रख दिया. तीसरे नंबर पर आए विल यंग ने शानदार 87 रन की पारी खेली. वहीं, उनके साथ डैरिल मिचेल ने शतकीय पारी खेल भारत के हाथों से जीत छीन ली. डैरिल और विल यंग ने कुल 162 रन की पार्टनरशिप की. मिचेल ने कुल 117 गेंदों में 131 रन की पारी खेली. भारत के लिए कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट लिए. तीसरा वनजे सीरीज का निर्णायक मैच होगा जो 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Caught on Cam:’पहले गोद में उठाया, फिर बेड पर ले गया…’, सोफिया अंसारी का पुराना वीडियो लीक, जानें कौन है वह लड़का

Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…

Last Updated: October 31, 2026 11:41:21 IST

1 नवंबर से लागू होगा CNAP नियम, अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा नाम, ऐसे काम करेगी नई सर्विस

CNAP Service: 1 नवंबर 2026 से भारत में 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सर्विस…

Last Updated: October 31, 2026 11:35:31 IST

Caught on camera:पुलिस वाले को जकड़ भाभी ने किया ऐसा कांड, देख फटी रह जाएंगी आंखे; देखें वीडियो

Caught on camera: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के नुनारी गांव में जमीन विवाद सुलझाने…

Last Updated: October 31, 2026 11:00:53 IST

Gold Price 31 October 2026: सोना खरीदने का शानदार मौका? गोल्ड के दाम में गिरावट; जानें ताजा रेट

Gold Price Today 31 October 2026: 31 अक्टूबर की सुबह देश भर के बड़े शहरों…

Last Updated: October 31, 2026 10:29:47 IST