<

Jubin Garg Death: समुद्र में उतरने से पहले बेहद नशे में थे जुबीन गर्ग, सिंगर की मौत पर सिंगापुर पुलिस का हैरान करने वाला खुलासा

भारत में सिंगर जुबीन गर्ग की मौत को लेकर हत्या के एंगल से जांच की जा रही है. वहीं सिंगापुर पुलिस ने उनकी मौत को दुखद घटना बताया है. बुधवार को पुलिस ने कोर्ट में कहा कि मौत के समय वे नशे में थे और उन्होंने बिना लाइफ जैकेट समुद्र में छलांग लगाई थी. इसके कारण उनकी मौत हुई.

Jubin Garg Death: सिंगर जुबबीन गर्ग की मौत को लेकर जांच जारी है. भारतीय पुलिस हत्या के एंगल से जुबीन की मौत की जांच कर रही है. वहीं सिंगापुर पुलिस ने उनकी हत्या की संभावना को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. सिंगापुर पुलिस ने उनकी मौत के पीछे किसी साजिश के होने से इनकार कर दिया है. बुधवार को सिंगापुर कोर्ट में पुलिस ने कहा कि ये कोई हत्या नहीं बल्कि एक दुखद हादसा था. सिंगापुर जांच एजेंसी ने अपनी जांच में पाया कि घटना के वक्त जुबीन गर्ग बेहद नशे में थे. वे अपनी मर्जी से तैरने के लिए समुद्र में कूदे थे. इस दौरान उन्होंने कोई सुरक्षा जैकेट नहीं पहनी थी.

लाइफ जैकेट पहनने से किया था इनकार

जुबीन गर्ग की मौत के बारे में मुख्य जांच अधिकारी ने कोर्ट को बताया कि जुबीन गर्ग ने डूबने से ठीक पहले लाइफ जैकेट पहनने से इनकार कर दिया था. इसके बाद वे समुद्र में कूद गए थे. इसके कारण ये दुखद हादसा हुआ. बता दें कि सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में परफॉर्म करने से ठीक एक दिन पहले जुबीन गर्ग की मौत हुई थी. उनकी मौत 19 दिसंबर 2025 को संदिग्ध परिस्थितियों में लाजर द्वीप पर डूबने से हुई.

जांच अधिकारी ने बताया कि जुबीन गर्ग एक यॉट पार्टी में शामिल थे. शुरुआत में उन्होंने लाइफ जैकेट पहनी थी लेकिन बाद में उसे उतार दिया. इसके बाद उन्हें दूसरी छोटी लाइफ जैकेट पहनने को दी गई लेकिन उन्होंने उसे पहनने से इनकार कर दिया. वे बिना किसी सुरक्षा के पानी में उतर गए और डूब गए. इसके कारण उनकी मौत हुई.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी डूबने के कारण मौत होने की पुष्टि की गई है. उनके शरीर पर कुछ चोटों के निशान मिले लेकिन ये चोट उन्हें बचाने और यॉट पर लाने के दौरान आई थीं. जांच अधिकारियों ने कोर्ट को बताया कि जुबीन गर्ग को हाईपरटेंशन और मिर्गी की बीमारी थी. पोस्टमार्टम में उनके खून में बीमारियों की दवा के अंश मिले. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि मौत वाले दिन उन्होंने अपनी दवाइयां ली थीं या नहीं. 

कानूनी सीमा से 4 गुना शराब की मात्रा

वहीं जुबीन के खून में अल्कोहल की मात्रा 333 एमएल प्रति 100 मिलीग्राम थी. ये मात्रा सिंगापुर की कानूनी सीमा से लगभग 4 गुना ज्यादा थी. जुबीन के होटल रूम से स्कॉच व्हिस्की की 750 मिलीलीटर की एक बोतल भी मिली. वहीं यॉट के कप्तान ने गवाही दी कि बोर्डिंग के समय जुबीन नशे में थे और सही से चल नहीं पा रहे थे. उनके दो दोस्तों ने सहारा दिया था. जुबीन को जब पानी से निकाला गया था, तो उनके मुंह से काफी झाग निकलने और बदबू आने की बात भी सामने आई है. 

35 लोगों की गवाही

चीफ इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर ने बताया कि घटना के समय यॉट पर जुबीन गर्ग के साथ 20 और लोग मौजूद थे. इसमें उनके दोस्त और कुछ साथी भी मौजूद थे. पार्टी में ड्रिंक्स, शराब और स्नैक्स थीं. जुबीन ने भी पार्टी में शराब पी थी. इस मामले में 35 लोगों की गवाही ली गई है, जिनमें बोट के कप्तान भी शामिल हैं. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

IND vs NZ 5th T20I Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का आखिरी टी20 कब और कहां देखें? जानें पूरा शेड्यूल

India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…

Last Updated: October 31, 2026 13:03:12 IST

परिवार समझता रहा लंदन में है बेटी, इधर पुणे के फ्लैट में मिला शव, पुलिस के जवाब ने उड़ाए परिवार के होश

Pune woman suspicious death case: महाराष्ट्र के पुणे में 34 वर्षीय मुग्धा अविनाश देशमुख का…

Last Updated: October 31, 2026 12:39:50 IST

Punjab Elections: पंजाब चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 सीटों पर उम्मीदवार घोषित; धुरी से लड़ेंगे भगवंत मान

Punjab Elections AAP First Candidate List: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से…

Last Updated: October 31, 2026 12:30:20 IST

Caught on Cam:’पहले गोद में उठाया, फिर बेड पर ले गया…’, सोफिया अंसारी का पुराना वीडियो लीक, जानें कौन है वह लड़का

Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…

Last Updated: October 31, 2026 11:41:21 IST

1 नवंबर से लागू होगा CNAP नियम, अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा नाम, ऐसे काम करेगी नई सर्विस

CNAP Service: 1 नवंबर 2026 से भारत में 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सर्विस…

Last Updated: October 31, 2026 11:35:31 IST