<

IND vs PAK: भारत-पाक महामुकाबले का मिलेगा ‘डबल डोज’, एक ही दिन खेले जाएंगे 2 मैच; नोट कर लें डेट

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच अगले महीने एक ही दिन 2 मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. इसी दिन भारत-पाक का एक दूसरा मुकाबला भी होगा. जानें पूरी डिटेल्स...

IND vs PAK Cricket Match: क्रिकेट फैंस को हमेशा भारत और पाकिस्तान की राइवलरी का इंतजार रहता है. पुरुष क्रिकेट से लेकर महिला और जूनियर क्रिकेट तक हर जगह भारत-पाकिस्तान का मुकाबला बेहद रोमांचक होता है. भारत-पाक के बीच बाइलेटरल सीरीज नहीं खेली जाती है. ये दोनों देश सिर्फ ICC और ACC जैसे बड़े टूर्नामेंट्स में आमने-सामने होते हैं. ऐसे में क्रिकेट फैंस को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है. अगले महीने 15 फरवरी को ICC टी20 वर्ल्ड कप में भारत की सीनियर पुरुष टीम का पाकिस्तान के साथ मुकाबला होगा. इसी दिन भारत-पाकिस्तान के बीच एक दूसरा मुकाबला भी खेला जाएगा. हालांकि भारत-पाक का दूसरा वर्ल्ड कप में नहीं, बल्कि ACC के टूर्नामेंट में खेला जाएगा. इसका मतलब है कि क्रिकेट फैंस को एक ही दिन भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का डबल डोज मिलेगा. इससे खेल का रोमांच भी बढ़ जाएगा. नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स…

ACC ने जारी किया शेड्यूल

15 जनवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच 2 क्रिकेट मैच खेले जाएंगे. दरअशल, एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 टूर्नामेंट के शेड्यूल जारी कर दिया है. इस टूर्नामेंट का आयोजन 13 फरवरी से 22 फरवरी तक किया जाएगा, जो टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट थाईलैंड के बैंकॉक में खेला जाएगा. ACC की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, भारत-ए और पाकिस्तान-ए की टीम को ग्रुप-ए में रखा गया है. इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें खेलेंगी. इस शेड्यूल के अनुसार, ग्रुप ए में भारत ‘ए’, पाकिस्तान ‘ए’ के साथ-साथ यूएई और नेपाल भी शामिल है. वहीं, ग्रुप बी में बांग्लादेश ‘ए’, श्रीलंका ‘ए’, मलेशिया और थाईलैंड को रखा गया है.

1 ही दिन भारत-पाकिस्तान के बीच 2 मैच

विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 टूर्नामेंट में भारत-ए की टीम 13 फरवरी को यूएई के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी. इसके बाद 15 फरवरी को पाकिस्तान-ए के खिलाफ भारत-ए का मुकाबला होगा. फिर 17 फरवरी को भारत-ए और नेपाल के बीच मुकाबला होगा. वहीं, दूसरी ओर 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच ICC टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला भी खेला जाएगा.

15 फरवरी को भारत-पाक का महामुकाबला

7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड की शुरुआत होने वाली है. इस टूर्नामेंट में भारत की पुरुष टीम यूएसए के खिलाफ 7 फरवरी को अपना पहला मुकाबला खेलेगी. इसके बाद 12 फरवरी को भारत का मुकाबला नामीबिया से होगा. फिर 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. पाकिस्तान के बाद भारतीय टीम 18 फरवरी को नीदरैंड के साथ मुकाबला खेलेगी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

‘गरवी वारसो’ में महाष्टमी पर आचार्यश्री भाविन और पू. मननजी ने की महाआरती

वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले डांडिया नवरात्रि में गुरु-आचार्य, मेयर, अधिकारियों और भाजपा के गुजरात संगठन महामंत्री…

Last Updated: October 20, 2026 17:37:19 IST

शिवा शर्मा मामले में श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन तक पुलिस को देती रही चकमा; नेपाल से नागपुर तक ऐसे पहुंची जांच

Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से उसकी कथित…

Last Updated: October 20, 2026 16:30:47 IST

JNU में 17 दिन बाद खत्म हुई छात्रों की भूख हड़ताल, 5 छात्रों का निष्कासन रद्द करने का निर्देश

JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…

Last Updated: October 20, 2026 16:09:02 IST

दिल्ली में 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, CJP पर तंज या स्वच्छता का संदेश? क्या बोली कमेटी?

Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…

Last Updated: October 20, 2026 15:52:17 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 15:37:17 IST

Ruturaj Gaikwad Century: रणजी ट्रॉफी में नंबर 7 पर उतरकर ऋतुराज ने जड़ा शतक, टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…

Last Updated: October 20, 2026 15:29:25 IST