भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह ने कोविड बायो-बबल के दौरान संजना गणेशन को बालकनी में खास अंदाज़ में प्रपोज किया था. इस खबर में जानिए उनकी लव स्टोरी, शादी की पूरी कहानी और अभिनेत्री राशि खन्ना से जुड़े पुराने अफवाहों की सच्चाई.
Jasprit Bumrah Sanjana Ganesan: जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन ने अपने रिश्ते को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा है. वह सोशल मीडिया पर किसी तरह का दिखावा करते हैं साथ ही मैदान पर भी प्रोफेशनलिज्म मेंटेन करते हैं. मार्च 2021 में दोनों ने अपनी शादी की घोषणा कर फैंस को चौंका दिया था. दोनों ने गोवा में साल 2021 में सात फेरे लिए. आइए जानते हैं बुमराह ने आखिर संजना को प्रपोज कैसे किया था और वह उन्हें बालकनी में चलने को क्यों कह रहे थे.
बुमराह ने एक इंटरव्यू में प्रपोज करने वाली घटना को याद करते हुए कहा था, “यह कोविड का दौर था, इसलिए हर टीम के लिए अलग-अलग बायो-बबल बनाए गए थे. संयोग से संजना केकेआर के साथ थीं और मैं मुंबई इंडियंस (एमआई) का हिस्सा था. दोनों टीमें अबू धाबी में थीं. मैंने इस उम्मीद में एक अंगूठी अपने पास रखी थी कि टूर्नामेंट खत्म होने के बाद शायद मुझे मौका मिले.”
गणेशन ने इस किस्से को अपने अंदाज़ में याद करते हुए कहा था,“मैं कमरे में आई और वह मुझसे कह रहे थे, ‘बालकनी में चलो.’ मैंने कहा कि मैं अभी-अभी अंदर आई हूं, कम से कम पानी तो दे दो. लेकिन वह बार-बार कह रहे थे, ‘नहीं-नहीं, बालकनी में चलो.’”इस पर बुमराह ने आगे बताया, “मैंने बालकनी में मोमबत्तियां जलाई थीं और वहां से समुद्र दिखाई दे रहा था, लेकिन हवा इतनी तेज़ थी कि मोमबत्तियां बार-बार बुझ रही थीं. मुझे काफी संघर्ष करना पड़ा.”
फिल्म इंडस्ट्री और सिनेमा का रिश्ता काफी पुराना रहा है. अक्सर किसी न किसी क्रिकेटर और अभिनेत्री के अफेयर को लेकर चर्चाएं सामने आती रहती हैं. ऐसी ही चर्चाओं में अभिनेत्री राशि खन्ना का नाम भी भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ जोड़ा गया था. लेकिन बाद में एक चैट शो के दौरान राशि खन्ना ने इन अफवाहों पर खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने साफ कहा, “मुझे नहीं पता कि जसप्रीत बुमराह कौन हैं. मैं सिर्फ इतना जानती हूं कि वह एक क्रिकेटर हैं, इसके अलावा मैं उनके बारे में कुछ नहीं जानती.” राशि ने यह भी स्पष्ट किया कि वह उस समय किसी के साथ भी रिलेशनशिप में नहीं थीं.
वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले डांडिया नवरात्रि में गुरु-आचार्य, मेयर, अधिकारियों और भाजपा के गुजरात संगठन महामंत्री…
Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से उसकी कथित…
JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…
Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…