<
Categories: मनोरंजन

शादी टूटने के 2 महीने बाद काम पर लौटे पलाश मुच्छल, इस बॉलीवुड एक्टर के साथ बनाएंगे फिल्म

Palash Muchhal New Film: पलाश मुच्छल अब अपने पर्सनल लाइफ को साइड कर काम पर लौट चुके है और अब वह एक फिल्म बनाने जा रहे है, जिसके लिए उन्होंने एक मशहूर बॉलीवुड ऐक्टर को भी साइन किया है.  ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरी खबर.

Palash Muchhal Next Directorial Movie: मशहूर म्यूजिक कंपोजर और डायरेक्टर पलाश मुच्छल क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ शादी टूटने के बाद करीब 2 महीने बाद अपने काम पर लौटे है. सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने जानकारी दी है कि वह नई फिल्म बनाने जा रहे है. उन्होंने यह भी बताया है कि लीड कैरेक्टर कौन होगा. ऐसे में अब यह जानना बहुत रोमांचक होगा कि वह  किस तरह की फिल्म बना रहे हैं और उन्होंने लीड रोल के लिए किस बॉलीवुड एक्टर को साइन किया है.

ये बॉलीवुड एक्टर होंगे पलाश मुच्छल की फिल्म के लीड हीरो

पलाश मुच्छल ने एक बिना टाइटल वाली फिल्म की घोषणा की है, जिसे वह डायरेक्ट भी करेंगे. कहानी एक आम आदमी की ज़िंदगी पर आधारित होगी. जिसमें एक्टर श्रेयस तलपड़े लीड रोल निभाएंगे.

पहले भी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं पलाश

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब पलाश मुच्छल कोई फिल्म डायरेक्ट कर रहे हैं. वह पहले ‘अर्ध’ और ‘काम चालू है’ जैसी फिल्में बना चुके हैं. इन दोनों फिल्मों में राजपाल यादव ने लीड रोल निभाया था. अब वह श्रेयस तलपड़े के साथ एक नई फिल्म पर काम कर रहे हैं.

क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी क्यों कैंसिल हुई?

पिछले साल के आखिर में क्रिकेटर स्मृति मंधाना और कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी मीडिया में काफी चर्चा में थी. 6 साल के रिलेशनशिप के बाद, उनकी शादी 23 नवंबर को तय थी, लेकिन इसे टाल दिया गया. शादी टलने का कारण एक कथित चैट को बताया गया, जिसमें पलाश मुच्छल पर धोखा देने का आरोप लगा था. 23 नवंबर को मीडिया को बताया गया कि स्मृति के पिता की खराब सेहत की वजह से शादी टाल दी गई है. बाद में, स्मृति के पिता को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. लेकिन शादी नहीं हुई.

स्मृति ने इंस्टाग्राम से मेहंदी और हल्दी फंक्शन के पोस्ट डिलीट कर दिए

स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम से मेहंदी और हल्दी फंक्शन के वीडियो हटा दिए, और उनके दोस्तों ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए. बाद में, पलाश और स्मृति ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किए, जिसमें उन्होंने ज़िंदगी में आगे बढ़ने की बात कही. इससे यह कन्फर्म हो गया कि कपल शादी नहीं करेगा और उनका ब्रेकअप हो गया है. ब्रेकअप के बाद, स्मृति ने अपने क्रिकेट करियर पर फोकस किया. अब पलाश मुच्छल भी फिर से डायरेक्शन में हाथ आज़मा रहे हैं.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Kasganj Crime: रात में लापता हुई युवती, सुबह ट्यूबवेल की छत पर मिली लाश; कासगंज में सनसनी

Kasganj Crime News: उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: September 23, 2026 14:57:02 IST

Karnataka Crime News: कार में रखा था 9 टुकड़ों में कटा हुआ शव, शारजाह हवाई अड्डे के कर्मचारी की हत्या, पत्नी और बेटा लापता

कर्नाटक के रहने वाले अलविन प्रकाश कुंदर की कथित तौर पर शारजाह में हत्या कर…

Last Updated: September 23, 2026 14:44:43 IST

भारत में रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक, सरकार का बड़ा फैसला; हैरान करने वाली है पीछे की वजह

Banks Open on Sunday:मंगलवार को डिप्टी चीफ़ लेबर कमिश्नर के सामने हुई सुलह बैठक का…

Last Updated: September 23, 2026 14:42:33 IST

कचहरी में आमना-सामना होते ही भड़का विवाद, मां के साथ मिलकर पत्नी ने पति को दौड़ाकर पीटा; वीडियो वायरल

Viral Video: उत्तर प्रदेश के रामपुर कोर्ट से एक वीडियो सामने आया है. जहां पति-पत्नी…

Last Updated: September 23, 2026 14:37:27 IST

बर्दाश्त नहीं हुआ रिजेक्शन, गुस्से में बौखलाया 14 वर्षीय किशोर, लड़की पर किया धारदार चाकू से हमला

ब्रिटेन की एक दुकान में 14 वर्षीय लड़के ने एक लड़की पर हमला कर दिया,…

Last Updated: September 23, 2026 14:26:33 IST