<
Categories: खेल

India Squad For Afghanistan T20I: पीसीबी से भी एक कदम आगे निकला BCCI! टीम इंडिया में किए 8 बड़े बदलाव, देखकर दंग रह जाएंगे क्रिकेट पंडित

India Squad For Afghanistan T20I Series 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए 15 सदस्यों वाली भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. इसमें एक या दो नहीं, बल्कि कुल आठ बदलाव हुए हैं.

India Squad For Afghanistan T20I Series 2026: पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट में 7 बदलाव कर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दिया. पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों ने पीसीबी के इस फैसले की आलोचना भी की. वहीं बताया गया हैं कि पाकिस्तान के जिन खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया गया उन्हें पहले से इसकी कोई जानकारी नहीं थी. इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए 15 सदस्यों वाली भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. इसमें एक या दो नहीं, बल्कि कुल आठ बदलाव हुए हैं.

पंद्रह साल के वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद अपनी जगह बरकरार रखी है. संजू सैमसन की वापसी हुई है, जबकि चार ऐसे खिलाड़ी टीम में शामिल किए गए हैं जो अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं.

बीसीसीआई ने अचानक टीम इंडिया के आठ खिलाड़ियों को बदल दिया है. दरअसल, भारत की पिछली T20 सीरीज, जिम्बाब्वे सीरीज की तुलना में इस बार आठ नए खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है. इनमें हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी और जसप्रीत बुमराह चार ऐसे खिलाड़ी हैं जो पूरी तरह फिट पाए जाने पर ही खेल पाएंगे.

टीम इंडिया में 8 बदलाव

टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे से 3-0 से सीरीज जीतने के बाद वापस आ रही है. BCCI ने वहां युवा खिलाड़ियों की टीम भेजी थी, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम में सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हुई है. जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह वे आठ खिलाड़ी हैं जो भारतीय टीम में वापस आए हैं.प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव, अशोक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे और सूर्यांश शेडगे को जिम्बाब्वे दौरे पर मौका दिया गया था, लेकिन उन सभी को बाहर कर दिया गया है.

अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम

 श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा

संजू सैमसन की वापसी

संजू सैमसन की वापसी एक बहुत ही दिलचस्प बात है, क्योंकि वैभव सूर्यवंशी के टीम में शामिल होने से प्लेइंग XI कॉम्बिनेशन पर सवाल उठना तय है. अगर वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करते हैं, तो सैमसन को प्लेइंग XI में जगह नहीं मिलेगी. इसलिए, टॉप ऑर्डर चुनना भी टीम मैनेजमेंट के लिए एक बड़ी सिरदर्दी साबित होगा.

जसप्रीत बुमराह मार्च 2026 के बाद पहली बार कोई T20 मैच खेलेंगे. वाशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा भी चोट से उबर रहे हैं, फिर भी उन्हें टीम में शामिल किया गया है. सीरीज़ के तीनों T20 मैच नई दिल्ली में खेले जाएंगे.

T20 सीरीज़ का शेड्यूल

तारीख मुकाबला टीमें
13 सितंबर पहला T20 भारत बनाम अफ़गानिस्तान
15 सितंबर दूसरा T20 भारत बनाम अफ़गानिस्तान
17 सितंबर तीसरा T20 भारत बनाम अफ़गानिस्तान

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Watch Video: चोट लगने के बाद भी खेलते रहे यशस्वी जायसवाल; भारत के लाल ने न्यूजीलैंड में किया कमाल; शतक जड़ मचाया धमाल

Yashasvi Jaiswal Century: यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ 119 गेंदों पर अपना शतक…

Last Updated: November 3, 2026 09:13:43 IST

Watch Video: ‘हमें बचा लो…’ प्यार के लिए छोड़ा पति का घर, पिता ने जबरन कराई थी बुजुर्ग की शादी; अब लगाई मदद की गुहार

UP Love Affair Viral Video: फतेहपुर की रचना ने परिवार पर नाबालिग उम्र में जबरन…

Last Updated: November 3, 2026 09:07:19 IST

मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप का ईरान पर बड़ा हमला! केशम आइलैंड पर बरसाए बम, मिडिल ईस्ट में मचा हड़कंप

US Strikes On Iran: यूएस हमले के बारे में, ईरानी न्यूज़ एजेंसी IRNA ने बताया…

Last Updated: November 3, 2026 08:43:14 IST

Faridabad Hotel Murder Case: होटल रूम में 4 घंटे चली मौत मस्ती, फिर बॉयफ्रेंड बन गया हैवान; डेट के बाद शुरू हुआ खूनी खेल

Faridabad Hotel Murder Case: हरियाणा के बल्लभगढ़ के होटल में 35 साल की चांदनी का…

Last Updated: November 3, 2026 08:42:55 IST

UP Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा बदलाव? जानें लखनऊ से नोएडा तक आज का ताजा रेट

UP Petrol Diesel Price 3 OCT 2026: उत्तर प्रदेश में 3 नवंबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: November 3, 2026 08:22:30 IST