Live TV
Search
Home > खेल > India Squad For Afghanistan T20I: पीसीबी से भी एक कदम आगे निकला BCCI! टीम इंडिया में किए 8 बड़े बदलाव, देखकर दंग रह जाएंगे क्रिकेट पंडित

India Squad For Afghanistan T20I: पीसीबी से भी एक कदम आगे निकला BCCI! टीम इंडिया में किए 8 बड़े बदलाव, देखकर दंग रह जाएंगे क्रिकेट पंडित

India Squad For Afghanistan T20I Series 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए 15 सदस्यों वाली भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. इसमें एक या दो नहीं, बल्कि कुल आठ बदलाव हुए हैं.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-09-02 13:07:14

Mobile Ads 1x1

India Squad For Afghanistan T20I Series 2026: पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट में 7 बदलाव कर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दिया. पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों ने पीसीबी के इस फैसले की आलोचना भी की. वहीं बताया गया हैं कि पाकिस्तान के जिन खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया गया उन्हें पहले से इसकी कोई जानकारी नहीं थी. इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए 15 सदस्यों वाली भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. इसमें एक या दो नहीं, बल्कि कुल आठ बदलाव हुए हैं.

पंद्रह साल के वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद अपनी जगह बरकरार रखी है. संजू सैमसन की वापसी हुई है, जबकि चार ऐसे खिलाड़ी टीम में शामिल किए गए हैं जो अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं.

बीसीसीआई ने अचानक टीम इंडिया के आठ खिलाड़ियों को बदल दिया है. दरअसल, भारत की पिछली T20 सीरीज, जिम्बाब्वे सीरीज की तुलना में इस बार आठ नए खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है. इनमें हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी और जसप्रीत बुमराह चार ऐसे खिलाड़ी हैं जो पूरी तरह फिट पाए जाने पर ही खेल पाएंगे.

टीम इंडिया में 8 बदलाव

टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे से 3-0 से सीरीज जीतने के बाद वापस आ रही है. BCCI ने वहां युवा खिलाड़ियों की टीम भेजी थी, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम में सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हुई है. जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह वे आठ खिलाड़ी हैं जो भारतीय टीम में वापस आए हैं.प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव, अशोक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे और सूर्यांश शेडगे को जिम्बाब्वे दौरे पर मौका दिया गया था, लेकिन उन सभी को बाहर कर दिया गया है.

अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम

 श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा

संजू सैमसन की वापसी

संजू सैमसन की वापसी एक बहुत ही दिलचस्प बात है, क्योंकि वैभव सूर्यवंशी के टीम में शामिल होने से प्लेइंग XI कॉम्बिनेशन पर सवाल उठना तय है. अगर वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करते हैं, तो सैमसन को प्लेइंग XI में जगह नहीं मिलेगी. इसलिए, टॉप ऑर्डर चुनना भी टीम मैनेजमेंट के लिए एक बड़ी सिरदर्दी साबित होगा.

जसप्रीत बुमराह मार्च 2026 के बाद पहली बार कोई T20 मैच खेलेंगे. वाशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा भी चोट से उबर रहे हैं, फिर भी उन्हें टीम में शामिल किया गया है. सीरीज़ के तीनों T20 मैच नई दिल्ली में खेले जाएंगे.

T20 सीरीज़ का शेड्यूल

तारीख मुकाबला टीमें
13 सितंबर पहला T20 भारत बनाम अफ़गानिस्तान
15 सितंबर दूसरा T20 भारत बनाम अफ़गानिस्तान
17 सितंबर तीसरा T20 भारत बनाम अफ़गानिस्तान

MORE NEWS