IND vs ENG Pitch Report: मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के सेमीफाइनल का महामुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले वानखेड़े की पिच ने भारतीय टीम की चिंता बढ़ा दी है. देखें पिच रिपोर्ट...
इंग्लैंडे के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले वानखेड़े की पिच ने बढ़ाई गौतम गंभीर की टेंशन!
IND vs ENG Pitch Report: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा. यह बड़ा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा, जिसमें हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस मुकाबले से पहले वानखेड़े की पिच को लेकर खूब चर्चा चल रही है. वानखेड़े स्टेडियम की पिच से कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिससे पिच हरा-भरा दिखाई दे रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह लाल मिट्टी की पिच है, जिसके चलते नमी (Humidity) बनाए रखने के लिए घास छोड़ी गई है. माना जा रहा है कि मुंबई की इस पिच पर तेज गेंदबाजों की मदद मिल सकती है, जिससे भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाजों को परेशानी हो सकती है. वैसे तो वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों की खूब मदद मिलती है, लेकिन अब भारतीय टीम को एक बड़ी चिंता सता रहा है. इसके चलते टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhr) भी टेंशन में दिखाई दिए हैं. बुधवार को गौतम गंभीर की क्यूरेटर के साथ एक तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें वो पिच को लेकर नाखुश दिखाई दे रहे हैं.
भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल सेमीफाइनल मैच से पहले पिच को लेकर टेंशन में हैं. मोर्ने मोर्कल ने वानखेड़े की पिच पर ओस के असर के बारे में चिंता जताई है. मोर्कल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि ओस (Dew) हमेशा एक बड़ी चिंता होती है, लेकिन यह कुछ ऐसा है जिसे आप कंट्रोल नहीं कर सकते. गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने आगे कहा कि वानखेड़े का मैदान छोटा है, जहां पर ज्यादा बाउंस मिलता है. साथ ही गेंद तेजी से बाउंड्री की ओर ट्रेवल करती है, जिससे गेंदबाजों के लिए मार्जिन काफी कम रह जाता है. मोर्केल ने आगे कहा कि इस मैदान पर बल्लेबाजों की ताकत ही उनकी कमजोरी बन सकती है, जबकि गेंदबाजों को हर गेंद पर संघर्ष करना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि अगर दूसरी पारी में ओस गिरती है, तो भारतीय स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों के लिए रन रोकना मुश्किल हो जाएगा.
आंकड़ों की मानें, तो वानखेड़े स्टेडियम में हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस मैदान पर अक्सर 200 से ज्यादा का स्कोर बनते देखा गया है. इस पिच पर बल्लेबाजों की खूब मदद मिलती है, क्योंकि बाउंस के कारण गेंद अच्छे से बैट पर आती है. मिडिल ओवर्स में पिच धीमी होने के साथ स्पिनर्स को थोड़ी मदद मिल सकती है. हालांकि सेमीफाइनल मैच से पहले पिच की जो तस्वीरें सामने आई है, उसमें पिच पर काफी घास दिखाई दे रही है. ऐसी पिच पर तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिल सकती है, जिससे बल्लेबाजी मुश्किल हो जाएगी. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वानखेड़े स्टेडियम पर कुल 7 मैच खेले गए हैं. इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 4 बार जीत हासिल की है, जबकि दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने 3 मुकाबले जीते हैं.
भारत-इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला 5 मार्च (गुरुवार) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिससे आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम फाइनल में एंट्री करेगी, जहां पर उनका मुकाबला 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा.
Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…
Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…