अर्शदीप के ओवर में हुआ ऐसा ड्रामा कि वानखेड़े में थम गईं सबकी सांसें! फिर अक्षर पटेल ने बाउंड्री पर जो 'चमत्कार' किया, उसे देख दुनिया दंग है. पूरी कहानी यहां पढ़े...
भारत और इंग्लैंड के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जा रहा है. आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के बल्लेबाजों के साथ साथ गेंदबाजों और फील्डरों का भी जलवा देखने को मिला है। इस बीच 256 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पारी में अर्शदीप के ओवर में जो देखने को मिला वो हैरतअंगेज था. अक्षर पटेल का वो कैच इस टी20 वर्ल्ड कप सबसे यादगार कैच में से एक माना जाएगा, जी हाँ आइये आपको बताते हैं आखिर 14वें ओवर में हुआ क्या था.
दरअसल, क्रिकेट के मैदान पर कभी-कभी एक पल पूरे मैच की तस्वीर बदल देता है, और आज वो पल आया अक्षर पटेल के रूप में. अर्शदीप सिंह का 14वां ओवर किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं था, जहाँ एक तरफ रन लुट रहे थे, वहीं दूसरी तरफ अक्षर ने अपनी बाज़ जैसी नज़रों से नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया.
अर्शदीप सिंह जब अपना तीसरा ओवर डालने आए, तो ऐसा लगा जैसे उनकी लय कहीं खो गई है. ओवर की शुरुआत में ही जैकब बेथेल ने हाथ खोलना शुरू कर दिया। कभी चौका, कभी दो रन, अर्शदीप प्रेशर में दिख रहे थे. हद तो तब हो गई जब 14वें ओवर की आखिरी गेंद (13.6) डालने के लिए अर्शदीप को चार बार मशक्कत करनी पड़ी!
पहली कोशिश: गेंद पिच के लगभग बाहर, वाइड.
दूसरी कोशिश: लो फुल टॉस, अंपायर ने फिर वाइड दी और अर्शदीप उनसे बहस करने लगे.
तीसरी कोशिश: एक और वाइड यॉर्कर की कोशिश, लेकिन गेंद फिर मार्कर के बाहर.
लगातार तीन वाइड्स ने भारतीय फैंस के चेहरे पर चिंता ला दी थी. ऐसा लग रहा था कि ये ओवर इंग्लैंड को मैच में पूरी तरह वापस ले आएगा.
तभी वो जादुई लम्हा आया. अर्शदीप ने फिर से एक वाइड फुल टॉस फेंकी, विल जैक्स ने बल्ला अड़ाया और गेंद डीप पॉइंट की तरफ हवा में गई. वहां अक्षर पटेल तैनात थे. क्या कैच था भाई साहब! अक्षर ने अपनी पूरी जान लगाकर दौड़ लगाई. बाउंड्री की रस्सियाँ एकदम पास थीं. अक्षर ने गेंद लपकी, लेकिन उन्हें अहसास हुआ कि उनका बैलेंस बिगड़ रहा है और वो बाउंड्री पार कर जाएंगे. बस यहीं दिखा उनका ‘Presence of Mind’. गिरते-गिरते उन्होंने गेंद को हवा में उछाला, जहाँ पास ही खड़े शिवम दुबे ने बड़े आराम से उसे पकड़ लिया। विल जैक्स (35 रन) पवेलियन लौट चुके थे. अर्शदीप की तीन वाइड्स की भरपाई अक्षर पटेल की इस जादुई फील्डिंग ने कर दी.
बता दें कि यह पहली बार नहीं है. इससे पहले इसी मैच में अक्षर ने हैरी ब्रुक का भी एक शानदार कैच दौड़ते हुए पकड़ा था. आज अक्षर मैदान पर जहाँ भी हाथ डाल रहे हैं, वहाँ से विकेट निकल रहा है। जैसे ही कैच पूरा हुआ, सूर्या (Suryakumar Yadav) ने दौड़कर अक्षर को गले लगा लिया.
अर्शदीप ने भले ही 14वें ओवर में एक्स्ट्रा रन दिए, लेकिन अक्षर पटेल की उस ‘रिले कैच’ ने साबित कर दिया कि क्रिकेट में जब तक फील्डर मुस्तैद है, तब तक बाजी पलटी जा सकती है. अक्षर पटेल आज वाकई टीम इंडिया के लिए संकटमोचन बनकर उभरे हैं. प्लेयर ऑफ द मैच वाला कैच था ये…
Petrol Tank Viral Video: अयोध्या-बस्ती राजमार्ग पर एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जिसने लोगों का…
Chaitra Navratri 2026 Day 9: आज शक्ति साधना के नवरात्रि महापर्व की नवमी तिथि का…
अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं और स्नो फॉल देखना चाहते हैं, तो…
Operation Sindoor Movie: विवेक अग्निहोत्री अप्रैल 2025 में पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकवादी…
रेलवे बोर्ड ने अहमदाबाद-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दे दी है. इसके लिए शेड्यूल…
Bihar hyva viral video: बिहार के थानेदार ने करीब 1 सप्ताह के अंदर करोड़ों का…