<

India vs Japan weather forecast: भारत-जापान मैच पर मंडराया तूफान का साया! जानिए अगर बारिश से धुला मैच तो कैसे निकलेगा नतीजा?

IND vs JAP weather forecast: 22 सितंबर को भारत और जापान के बीच होने वाले ऐतिहासिक T20I मुकाबले पर तूफान 'दुजुआन' और बारिश का खतरा मंडरा रहा है. सानो में भारतीय टीम का प्रैक्टिस सेशन रद्द हो चुका है. जानिए क्या है मौसम का हाल, टॉस में देरी की वजह और अगर बारिश से मैच धुला तो आगे क्या होगा.

एशियन गेम्स का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है और भारतीय फैंस अपनी टीम को मैदान पर देखने के लिए बेताब हैं. लेकिन भारत-जापान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले पर अब बारिश और तूफान का काला साया मंडराने लगा है.

22 सितंबर को भारत का मुकाबला मेजबान जापान से होना है, लेकिन मैच से ठीक पहले जिस तरह का मौसम बना हुआ है, उसने फैंस और खिलाड़ियों दोनों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. सबको बस यही डर सता रहा है कि कहीं इंद्रदेव इस ऐतिहासिक मैच का मजा न किरकिरा कर दें और पूरी मेहनत पर पानी न फिर जाए. 

आपको बताते चलें कि सोमवार को सानो (Sano) में भारी बारिश के कारण भारतीय टीम का अभ्यास सत्र रद्द करना पड़ा. ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि अगर बारिश के चलते खेल नहीं हो पाया, तो आगे क्या होगा? क्या कोई रिजर्व डे रखा गया है, या फिर डकवर्थ-लुईस नियम खेल का फैसला करेगा? आइए जानते हैं इस पूरी रिपोर्ट में.

तूफान ‘दुजुआन’ का असर

मौसम विभाग के अनुसार, साल का 25वां समुद्री तूफान ‘दुजुआन’ (Typhoon Dujuan) सोमवार शाम तक टोक्यो के पूर्व में स्थित बोसो प्रायद्वीप के पास से गुजरने की संभावना है. इसके प्रभाव से कांतो क्षेत्र में मंगलवार सुबह तक 24 घंटों के भीतर 300 मिमी तक भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. हालांकि, मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 22 सितंबर तक यह तूफान कमजोर पड़कर कम दबाव वाले चक्रवात में बदल जाएगा.

मैच के दिन कैसा रहेगा मौसम?

मैच के दिन मौसम को लेकर थोड़ी उम्मीदें बनी हुई हैं. दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है और बारिश की 25 से 35 प्रतिशत उम्मीद जताई गई है.

यह मुकाबला स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे) शुरू होना है. हालांकि, इसी मैदान पर जापान और हांगकांग के बीच होने वाला मुकाबला बिना एक भी गेंद फेंके बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था. ऐसे में गीला मैदान मैच के टॉस में देरी का कारण बन सकता है.

रिजर्व डे की व्यवस्था नहीं

इस मुकाबले के लिए कोई ‘रिजर्व डे’ नहीं रखा गया है. अगर बारिश की वजह से मैच में रुकावट आती है और ओवरों की कटौती होती है, तो परिणाम तय करने के लिए डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम का सहारा लिया जाएगा. इसके लिए कम से कम निर्धारित न्यूनतम ओवरों का खेला जाना जरूरी होगा.

इस ऐतिहासिक मैच के तुरंत बाद भारत और जापान, दोनों ही टीमें आगामी एशियन गेम्स (Asian Games) में हिस्सा लेने के लिए नागोया के लिए रवाना होंगी.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Watch Video: खेतों के बीच लड़की चीखती रही, लड़का पीटता रहा… वायरल वीडियो देखकर गुस्से में लोग

Jharkhand Viral Video: डुमरी से बताया जा रहा वीडियो वायरल है. सफेद शर्ट पहने युवक…

Last Updated: November 23, 2026 11:20:35 IST

Jalaun Cylinder Blast: जालौन में पार्षद के घर सिलेंडर ब्लास्ट, 13 बच्चों समेत 23 लोग झुलसे; 19 की हालत गंभीर

Jalaun Cylinder Blast: जालौन के उरई में पार्षद के घर गैस सिलेंडर में आग लगने…

Last Updated: November 23, 2026 10:24:14 IST

IND vs NZ: आकाश दीप की चूक पर भड़के शुभमन गिल, डेरिल मिचेल को मिला जीवनदान

Shubman Gill Angry on Akash Deep: भारत-न्यूजीलैंड वेलिंगटन टेस्ट में डेरिल मिचेल रन आउट होने…

Last Updated: November 23, 2026 09:57:11 IST

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में फिर आया उछाल, एक झटके में 3,787 रुपये महंगी हुई चांदी; जानें आज का ताजा भाव

Silver Rate Today 23 November 2026: चांदी की कीमतों में फिर तेजी आई है. MCX…

Last Updated: November 23, 2026 09:54:34 IST