<

VIDEO: चीते को रास्ता दो… सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन को दिया वीआईपी ट्रीटमेंट, बोले- बाजू हट…

आखिरी टी20 मैच से पहले टीम इंडिया के एयरपोर्ट पहुंचते ही एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. कप्तान सूर्यकुमार यादव मजाकिया अंदाज में भीड़ से सैमसन के लिए रास्ता बनाते नजर आए.

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले पांचवें और अंतिम टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया तिरुवनंतपुरम पहुंच चुकी है. शनिवार को होने वाले इस मैच के साथ सीरीज का समापन होगा. केरल में मुकाबला होने के कारण स्थानीय स्टार संजू सैमसन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, जहां उन्हें जबरदस्त फैन सपोर्ट मिलता है.
गुरुवार को टीम के एयरपोर्ट पहुंचते ही एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. कप्तान सूर्यकुमार यादव मजाकिया अंदाज में भीड़ से सैमसन के लिए रास्ता बनाते नजर आए. उन्होंने हंसते हुए कहा, “चेत्ता को परेशान मत करो, रास्ता दो.” कप्तान की इस बात पर सैमसन भी मुस्कुराते नजर आए और घरेलू दर्शकों के प्यार का आनंद लेते दिखे.

सैसमन का खराब फॉर्म

हालांकि मैदान के बाहर माहौल खुशनुमा जरूर है, लेकिन सैमसन की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है. मौजूदा टी20 सीरीज में उन्होंने चार पारियों में सिर्फ 40 रन बनाए हैं, जिसमें से 24 रन विशाखापट्टनम में आए. वहीं उनके ओपनिंग पार्टनर अभिषेक शर्मा ने चार मैचों में 152 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है.

सैमसन के लिए आखिरी मौका

खास बात यह है कि बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिचों पर भी सैमसन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं. इसके अलावा, टीम में ईशान किशन जैसे भरोसेमंद विकेटकीपर-बल्लेबाज की मौजूदगी सैमसन पर दबाव और बढ़ा रही है. ऐसे में फाइनल टी20 उनके लिए खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगा.
 
आखिरी टी20 के लिए भारत की संभावित XI: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह
Satyam Sengar

Recent Posts

CAT Bina IIM: आईआईएम में एडमिशन का नया रास्ता, कैट के बिना भी मिल सकती है सीट, ऐसे पाएं दाखिला

CAT Ke bina IIM se Padhai: मैनेजमेंट की पढ़ाई का सपना देखने वाले कई छात्र…

Last Updated: March 13, 2026 09:42:20 IST

पाकिस्तानी खिलाड़ी को कितने करोड़ में काव्या मारन ने खरीदा? रकम सुन पाक के लोग भी दंग, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Abrar Ahmed Sunrisers Leeds Controversy: अबरार का बेस प्राइस 75,000 पाउंड था लेकिन बोली बढ़कर…

Last Updated: March 13, 2026 09:19:27 IST

Sehri/Iftar Time: आज इफ्तार और 14 मार्च का सेहरी टाइम क्या है? इस्लामिक कैलेंडर से नोट करें अपने शहर का समय

Ramadan 2026 Today Sehri/Iftar time: रमजान में सेहरी और इफ्तार का बहुत महत्व होता है.…

Last Updated: March 13, 2026 09:04:21 IST

CTET Result 2026 Date: सीटीईटी रिजल्ट पर ये है लेटेस्ट अपडेट्स, आंसर की ctet.nic.in पर हुई जारी, ऐसे करें चेक

CBSE ने CTET फरवरी 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की और OMR शीट जारी कर…

Last Updated: March 13, 2026 07:57:24 IST

भारत सरकार ने कर दिया खेला! अब यहां से मंगाया जा रहा है 70% कुकिंग गैस; देख ट्रंप के भी उड़े होश

India LPG Supply:भारत ने अपने लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस या कुकिंग गैस इंपोर्ट को अमेरिका, नॉर्वे,…

Last Updated: March 13, 2026 08:15:07 IST