<
Categories: खेल

India vs Pakistan Asia Cup Final: पाकिस्तान का ये दुख खत्म ही नहीं होता, फाइनल में पहुंचकर भी है परेशान!

INDIA vs PAKISTAN FINAL: 28 सितंबर यानि की रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का फाइनल खेला जाएगा. ये पहला मौका होगा जब ये दोनों टीमें इस टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ेंगी.

Asia Cup 2025 India vs Pakistan Final: पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को 11 रनों से हराकर एशिया कप 2025 के फाइनल का टिकट हासिल किया. ये पहला मौका होगा जब एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. पाकिस्तान और बांग्लादेश के मैच को वर्चुअल सेमीफाइनल (virtual semifinal) की तरह देखा जा रहा था. पाकिस्तान ने यह मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. वहीं, बांग्लादेश का सफर यहीं खत्म हो गया. अब 28 सितंबर यानि की रविवार को भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच एशिया कप का फाइनल खेला जाएगा. भले ही पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंच गई हो, लेकिन फाइनल का टिकट कटाने के बावजूद भी पाकिस्तान की टीम खुश नहीं है. पाकिस्तान की पीड़ा की वजह है टीम इंडिया. अब आप कहेंगे कि सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ने ऐसा क्या कर दिया जो पाकिस्तान का दुख फाइनल में पहुंचने के बाद भी बरकरार है.

पाकिस्तान का दुख खत्म ही नहीं होता!

पाकिस्तान को सुपर-4 स्टेज में अपने पहले मैच में भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बाद अगले दोनों मैच जीतकर पाक टीम ने फाइनल का टिकट हासिल किया. पाकिस्तान ने श्रीलंका और बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई, लेकिन इसके बावजूद भी पाकिस्तान प्वॉइंट्स टेबल (points table) में भारत को पीछे नहीं कर पाया. ग्रुप स्टेज में भी पाकिस्तान दूसरे स्थान पर रहा था, और अब सुपर-4 में भी पाकिस्तान दूसरे स्थान पर ही रहेगा. 

कैसा है प्वॉइंट्स टेबल का हाल?

टीम इंडिया ने अब तक सुपर-4 में अब तक दो मैच खेले गए हैं और दोनों  मुकाबलों मेंजीत हासिल की है, जिससे उनके पास 4 अंक हैं. टीम इंडिया की नेट रन रेट +1.357 की है. वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान ने तीन मैचों में से दो में जीत दर्ज की है. तो ऐसे में उसके भी 4 ही अंक हैं, लेकिन उनकी नेट रन रेट सिर्फ +0.329 है, जो भारत की तुलना में काफी कम है. 

तीसरे नंबर पर बांग्लादेश की टीम है. बांग्लादेश ने अभी तक 3 मैच खेलें हैं और तीन में से एक जीत की वजह से उसके 2 अंक हैं. बांग्लादेश की टीम का नेट रन रेट -0.831 का है. हालांकि अब बांग्लादेश की टीम भी श्रीलंका की तरह टूर्नामेंट से बाहर हो गई है.

एशिया कप 2025 का सुपर-4 का प्वॉइंट्स टेबल

देश           मैच            जीत         हार         अंक       नेट रन रेट

भारत           2               2            0           4          +1.357

पाकिस्तान      3               2            1           4           +0.329

बांग्लादेश       3               1             2           2          -0.831

श्रीलंका          2               0             2          0          -0.590     

ये भी पढ़ें- India vs Sri Lanka Asia Cup 2025 Match Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत और श्रीलंका का मैच, जानिए पूरी डिटेल

ये भी पढ़ें-   India vs Pakistan Final: बदल गया एशिया कप का इतिहास, जानिए क्यों ये फाइनल होगा सबसे खास?

Pradeep Kumar

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST