<
Categories: हेल्थ

कहीं आपकी भी तो नहीं हैं ये आदतें? कमजोर हो सकती हैं हड्डियां, ऐसे रखें अपनी बोन डेंसिटी का ध्यान

कुछ बुरी आदतें हड्डियों को धीरे-धीरे कमजोर कर देती हैं. सही आहार और जीवनशैली से इन्हें मजबूत बनाया जा सकता है.

हड्डियां हमारे शरीर का ढांचा बनाती हैं और शरीर को सही पोश्चर प्रदान करती हैं. लेकिन कुछ बुरी आदतें इन्हें धीरे-धीरे कमजोर कर देती हैं. सही आहार और जीवनशैली से इन्हें मजबूत बनाया जा सकता है. 

आइए जानते हैं कि वो कौन-सी आदतें हैं जो हमारी हड्डियों को प्रभावित कर रही हैं और साथ ही ये भी जानते हैं कि ऐसे कौन-से खाद्य पदार्थ हैं, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं और उन्हें स्वस्थ रखते हैं.

हड्डियों को कमजोर करने वाली आदतें

हम अपनी रोज की दिनचर्या में जाने-अनजाने उन आदतों को अपना लेते हैं जो हमारी हड्डियों को प्रभावित करती हैं. जैसे ज्यादा देर बैठना हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है. ऑफिस में या मोबाइल चलाते हुए घंटों एक जगह बैठे रहने से मांसपेशियां और हड्डियां कमजोर पड़ती हैं, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ता है. इसी तरह, जब हम सोडा, कोल्ड ड्रिंक या ज्यादा कैफीन (चाय-कॉफी) पीते हैं, तो कैल्शियम का अवशोषण रुक जाता है. इनमें फॉस्फोरिक एसिड होता है जो हड्डियों से कैल्शियम चुरा लेता है.

इसके अलावा धूम्रपान और शराब हड्डियों के सबसे बड़े दुश्मन हैं. स्मोकिंग ब्लड फ्लो कम करती है और हार्मोन असंतुलित कर बोन डेंसिटी को कम करती है. इसी तरह ज्यादा नमक खाना भी हड्डियों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है. यह कैल्शियम को मूत्र के माध्यम से बाहर निकाल देता है.

हड्डियों को मजबूत करने वाले आहार

हड्डियों को मजबूत रखने के लिए अपने आहार में कैल्सियम और विटामिन डी से भरपूर भोज्य पदार्थों को शामिल करें. दूध, दही, पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर होते हैं. रोज एक गिलास दूध पियें. डेयरी प्रोडक्ट बोन डेंसिटी को सही रखते हैं. इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, ब्रोकोली कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन K देती हैं. इन्हें सलाद या सब्जी के रूप में शामिल करें. मछली (सैल्मन, सार्डिन), अंडे और सूरज की धूप विटामिन D का स्रोत हैं. ये कैल्शियम को हड्डियों तक पहुंचाते हैं. अपने डेली रूटीन में कोशिश करें कि थोड़ी देर सूरज की रोशनी में बैठें. इसके अलावा मेवे जैसे बादाम, अखरोट और सीड्स जैसे चिया सीड्स मैग्नीशियम और स्वस्थ फैट देते हैं. इनका रोज सेवन करें. 

बचाव के आसान उपाय

हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि अपनी आदतों में भी परिवर्तन करें, रोज 15-20 मिनट धूप लें, वेट-बेयरिंग एक्सरसाइज जैसे स्क्वॉट्स करें. अगर आपकी आयु 30 साल या उससे ज्यादा है तो डॉक्टर की सलाह से कैल्शियम सप्लीमेंट लें. महिलाओं को मेनोपॉज के बाद ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए. ऑफिस में काम करते समय छोटे-छोटे ब्रेक लें और थोड़ी देर के लिए टहलें. चाय या कॉफी का उपभोग कम करें. ये छोटी-छोटी आदतें आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य पर बड़ा प्रभाव डालेंगी.

डिस्क्लेमर- ये कंटेंट सार्वजनिक स्रोतों से उपलब्ध जानकारी पर आधारित है. किसी भी प्रकार की शारीरिक समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करें. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

Funny Jokes: तुमने कोई नेक काम किया है? टीचर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सिर पकड़ लेंगे

Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…

Last Updated: May 31, 2026 19:03:38 IST

DRDA: मोबाइल से देखता था महिला वॉशरूम का फुटेज, एकतरफा प्यार में कर्मचारी ने पार की सारी हदें, अब सलाखों के पीछे

Jagatsinghpur DRDA Office Case: ओडिशा में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के दफ़्तर में महिलाओं…

Last Updated: May 31, 2026 18:29:10 IST

आईटी कंपनी की नौकरी छोड़ ऑटो चला रही महिला, चेहरे पर साफ झलक रही खुशी; Video देख आप भी हो जाएंगे इंप्रेश

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है. जिसमें आईटी कंपनी की…

Last Updated: May 31, 2026 14:48:31 IST

Vivo T5 Lite 44W 5G vs Oppo Find X10: कौन से फोन में मिलेंगे स्मार्ट और एडवांस फीचर्स? किसमें मिलेगा अच्छा कैमरा

दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…

Last Updated: May 30, 2026 21:47:34 IST