<

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, यहां जानें- कौन रहे जीत के 5 हीरो?

India vs Pakistan: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है. टीम इंडिया की जीत के हीरो ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या रहे.

India vs Pakistan T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है. टीम इंडिया के 175 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 114 रनों पर ऑलआउट हो गई. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 175 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम इंडिया की तरफ से ईशान किशन ने सर्वाधिक 77 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इसके अलावा, सूर्यकुमार यादव ने 32 रन, शिवम दुबे ने 27 रन और तिलक वर्मा ने 25 रनों का पारी खेली.

ऐसे में टीम इंडिया की जीत के 5 हीरों की बात करें तो सबसे पहला नाम ईशान किशन का आता है. जिन्होंने अभिषेक शर्मा के शून्य पर आउट होने के बाद ताबड़तोड़ पारी खेली. इसके अलावा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या जीत के हीरो रहे.

ईशान किशन

ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद ताबड़तोड़ पारी खेली. जिन्होंने शाहीन शाह अफरीदी के एक ओवर में 15 रन बनाए. ईशान किशन ने अपनी पारी में 40 गेंदों का सामना किया और 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 77 रन बनाए.

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी. जसप्रीत बुमराह ने 2 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन का लगातार दूसरा अर्धशतक, यहां जानें- कौन-कौन सा रिकॉर्ड किया अपने नाम?

शिवम दुबे

शिवम दुबे ने बल्लेबाजी मेें काफी बेहतरीन पारी खेली. हालांकि वो ज्यादा रन नहीं बना पाए. लेकिन उन्होंने अपनी इस पारी से टीम इंडिया के स्कोरबोर्ड में रन जोड़ने का काम किया. शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 27 रन बनाए. जिन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 1 छक्के लगाए.

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या भले ही बल्लेबाजी में शून्य पर आउट हो गए, लेकिन गेंदबाजी में पारी का पहला ओवर मेडन ओवर डाला और एक विकेट झटके. हार्दिक ने 3 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट झटके.

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों में 32 रन बनाए. जिन्होंने अपनी पारी में 3 चौके लगाए. ईशान किशन के आउट होने के बाद तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की पारी को संभाला. हालांकि, दोनों बल्लेबाजों ने अपने स्कोर को बड़े स्कोर में कन्वर्ट नहीं कर पाई.

अभिषेक-कुलदीप को प्लेइंग इलेवन में मिला मौका, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST