Ghaziabad Crime: 7 नवंबर की सुबह करीब 3:15 बजे मोहम्मद इरफान अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ कमरे में सो रहे थे. इसी दौरान उमर ने सोते समय पिता के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इसके बाद उसने कई वार किए, जिससे इरफान गंभीर रूप से घायल हो गए. बाद में मौत हो गई.
गाजियाबाद में पिता की हत्या के आरोपी बेटे को पुलिस ने भेजा जेल
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने 22 साल के आरोपी बेटे उमर उर्फ शाहवेज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हैरान करने वाला खुलासा किया है. उसने कहा कि उसे अपने पिता की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है. उसका आरोप है कि पिता आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे और बहनों के सामने अपमानित करते थे.
पूरा मामला लोनी थाना क्षेत्र के आशियाना सिटी स्थित अशोक विहार का है, जहां रहने वाले मोहम्मद इरफान (59) फेरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे. पुलिस पूछताछ में उमर ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. घटना से पांच दिन पहले पिता ने उसे युवती के साथ देख लिया था. इसके बाद उन्होंने उसकी पिटाई की थी.
आरोपी का कहना है कि पिता अक्सर उसे ताने देते थे और बहनों के सामने बेइज्जत करते थे. इसी बात से नाराज होकर उसने पिता की हत्या की साजिश रची. इसके लिए उसने बाजार से धारदार हथियार खरीदा था.
पुलिस के मुताबिक, 7 नवंबर की सुबह करीब 3:15 बजे मोहम्मद इरफान अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ कमरे में सो रहे थे. इसी दौरान उमर ने सोते समय पिता के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इसके बाद उसने कई वार किए, जिससे इरफान गंभीर रूप से घायल हो गए.
घर में चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया. घटना के बाद सुबह करीब 3:30 बजे पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी.
मृतक की बड़ी बेटी चांदनी ने अपने इकलौते भाई उमर उर्फ शाहवेज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. इरफान के परिवार में पत्नी, सात बेटियां और एक बेटा है. पांच बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटियां अविवाहित हैं.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए हमले के नौ निशान मिलने की पुष्टि हुई है. आगे की कार्रवाई जारी है.
India U19 vs UAE U19: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप…
Divyanka Tripathi Accident: हाल ही में एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में…
Kal Ka Rashifal 11 November 2026: बुधवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…
Govardhan Puja 2026: आज पूरे देश में गोवर्धन पूजा की धूम है. बहुत से लोग…
Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर…
Ghaziabad Crime: पिंटू ने अपने दोस्त आर्यन गुप्ता उर्फ बंटी के साथ नाईपुरा कॉलोनी में…