Govardhan Puja 2026: आज पूरे देश में गोवर्धन पूजा की धूम है. बहुत से लोग आज 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा कर रहे हैं. गोवर्धन पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा बनी रहती है.
गोवर्धन पूजा 2026
Govardhan Puja 2026: दीपावली के अगले दिन मनाया जाने वाला गोवर्धन पूजा का पर्व हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा करने की परंपरा है. मान्यता है कि गोवर्धन पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा बनी रहती है. इस पर्व को अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है. वहीं, महाराष्ट्र में इसे बलि प्रतिपदा के रूप में मनाया जाता है.
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 9 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार, गोवर्धन पूजा आज यानी 10 नवंबर 2026 को मनाई जा रही है. आइए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और इससे जुड़ी खास मान्यताएं.
गोवर्धन पूजा के दिन घर के आंगन या किसी साफ खुले स्थान पर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाती है. इसके बाद उसे फूलों और रंगों से सजाया जाता है. पूजा के लिए सबसे पहले गोवर्धन पर्वत को रोली, अक्षत, फूल, धूप और दीप अर्पित करें. इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें. गोवर्धन महाराज को खीर, बताशे, मिठाई, कढ़ी-चावल और कई तरह के सात्विक पकवानों का भोग लगाएं. इस भोग को अन्नकूट कहा जाता है.
पूजा पूरी होने के बाद गोवर्धन पर्वत की सात बार परिक्रमा करने की परंपरा है. इस दौरान जल अर्पित किया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि घर में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर सात परिक्रमा करने से गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा के समान पुण्य प्राप्त होता है. अंत में भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज की आरती करें. इसके बाद सभी लोगों में प्रसाद बांटें. मान्यता है कि इस पूजा से परिवार में खुशहाली आती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
Kal Ka Rashifal 11 November 2026: बुधवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…
Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर…
Ghaziabad Crime: पिंटू ने अपने दोस्त आर्यन गुप्ता उर्फ बंटी के साथ नाईपुरा कॉलोनी में…
India vs New Zealand 4th ODI 2026: भारत और न्यूजीलैंड का चौथा वनडे 13 नवंबर…
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बागपत में हैरान करने वाली खबर आई है. दीवाली…
Bijnor Crime: पुलिस के मुताबिक, राखी 28 सितंबर को अचानक लापता हो गई थी. दो…