<
Categories: मनोरंजन

बाल-बाल बचीं दिव्यांका त्रिपाठी, पति संग जुड़वा बेटों को लेकर बाहर दौड़े विवेक, गार्ड की मौत से हुईं इमोशनल

Divyanka Tripathi Accident: हाल ही में एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट में खुलासा किया है कि दिवाली से एक रात पहले उनकी बिल्‍ड‍िंग में आग लग गई थी. वे अपने बच्चों और परिवार वाले लोगों को लेकर बाहर निकलते हैं.

Divyanka Tripathi Accident: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया के लिए इस बार दिवाली की यादें बेहद दर्दनाक बन गईं. जिस त्योहार पर हर तरफ खुशियां और रोशनी होती है, उसी से ठीक पहले उनके परिवार को एक भयानक हादसे का सामना करना पड़ा. दिव्यांका की बिल्डिंग में अचानक भीषण आग लग गई. उस वक्त एक्ट्रेस अपने पति, पांच महीने के जुड़वां बेटों, परिवार और स्टाफ के साथ घर पर थीं. खतरा देखते ही सभी आनन-फानन में जान बचाकर बाहर भागे. हालांकि, इस हादसे में परिवार सुरक्षित बच गया लेकिन बिल्डिंग के एक सिक्योरिटी गार्ड की जान चली गई. इस खबर ने दिव्यांका को अंदर तक झकझोर दिया है.

विवेक के जन्मदिन की रात हुआ हादसा

दिव्यांका ने 10 नवंबर को इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो शेयर कर इस घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 8 नवंबर को विवेक का जन्मदिन था और परिवार बाहर जाने की तैयारी कर रहा था. हालांकि, किसी वजह से उनका प्लान लगातार टलता रहा. इसी कारण जब बिल्डिंग में आग लगी, तब पूरा परिवार घर पर मौजूद था. सभी ने समय रहते अपने जुड़वां बेटों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाबी हासिल की.

धनपत अंकल की मौत ने तोड़ दिया दिल

एक्ट्रेस के लिए इस हादसे का सबसे दुखद पहलू सिक्योरिटी गार्ड धनपत अंकल का निधन रहा. दिव्यांका ने बताया कि जब वह अस्पताल से अपने जुड़वां बच्चों को लेकर पहली बार घर लौटी थीं, तब धनपत अंकल ने ही उनका स्वागत किया था और बच्चों को आशीर्वाद दिया था. एक्ट्रेस ने भावुक होते हुए लिखा कि उन्होंने कभी सोचा था कि धनपत अंकल उनके बच्चों को बड़ा होते देखेंगे और उनके साथ खेलेंगे लेकिन अब ये सभी सपने अधूरे रह गए.

बच्चों को हमेशा याद दिलाएंगी उनका प्यार

दिव्यांका ने लिखा कि धनपत अंकल उनके लिए सिर्फ बिल्डिंग के गार्ड नहीं थे बल्कि उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा थे. वह अपने बच्चों को बड़े होने पर उनके बारे में जरूर बताएंगी, ताकि वे समझ सकें कि किसी इंसान की मौजूदगी कितनी अनमोल होती है. बता दें कि शादी के करीब 10 साल बाद दिव्यांका और विवेक जुड़वां बेटों के माता-पिता बने हैं. कपल ने अपने बच्चों के नाम दैविक और वैदिक रखे हैं.

ये भी पढ़ें: Mamta Kulkarni Viral Video: मुझे आपके नबी बहुत प्यारे…साध्वी ममता कुलकर्णी ने मुस्लिमों को ये क्या कह डाला? चौंक उठे सारे सनातनी

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

U19 Asia Cup: आर्यवीर सहवाग के 160 रन से भारत की 70 रन से जीत, सेमीफाइनल में बनाई जगह

India U19 vs UAE U19: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप…

Last Updated: November 10, 2026 18:44:59 IST

Kal Ka Rashifal 11 November 2026: बुधवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

Kal Ka Rashifal 11 November 2026: बुधवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: November 10, 2026 18:01:58 IST

Govardhan Puja 2026: आज मनाई जा रही गोवर्धन पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Govardhan Puja 2026: आज पूरे देश में गोवर्धन पूजा की धूम है. बहुत से लोग…

Last Updated: November 10, 2026 17:57:50 IST

Watch Video: हाथ में लाठी, बाल्टी में काजू-बादाम… शख्स को देखते ही दौड़े आए बंदर, वीडियो देख मुस्कुराएंगे आप

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर…

Last Updated: November 10, 2026 17:46:52 IST

UP Crime: रूम पार्टनर के साथ कमरे में थी शादीशुदा प्रेमिका, देखते ही आगबबूला हुआ प्रेमी, बहन के सामने ही…

Ghaziabad Crime: पिंटू ने अपने दोस्त आर्यन गुप्ता उर्फ बंटी के साथ नाईपुरा कॉलोनी में…

Last Updated: November 10, 2026 17:46:07 IST