India vs Pakistan Under 19 Asia Cup Final 2026: भारत की जीत के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने रिएक्ट किया और इंडियन अंडर-19 टीम को बधाई दी. उन्होने कहा चाहे सीनियर लेवल हो या जूनियर, वे इंडिया के खिलाफ बड़े मैचों का प्रेशर नहीं झेल पाते.
जीत के बाद भारतीय टीम का खतरनाक सेलिब्रेशन
India U19 Victory: इंडियन अंडर-19 टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. जब मोहित उल्वा ने विनिंग बाउंड्री लगाई, तो इंडियन प्लेयर्स का सेलिब्रेशन देखने लायक था. इंडियन प्लेयर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर्स के सामने खड़े होकर “भारत माता की जय” के नारे लगाकर जीत का जश्न मनाया. इंडियन प्लेयर्स के सेलिब्रेशन ने फैंस का दिल जीत लिया, लेकिन पाकिस्तानी प्लेयर्स गुस्से में रह गए.
भारत की जीत के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने रिएक्ट किया और इंडियन अंडर-19 टीम को बधाई दी. अख्तर ने माना कि, चाहे सीनियर लेवल हो या जूनियर, वे इंडिया के खिलाफ बड़े मैचों का प्रेशर नहीं झेल पाते. अख्तर का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
अख्तर ने इंडिया के सेलिब्रेशन पर भी रिएक्ट करते हुए कहा कि उन्होंने शानदार खेला और उनका सेलिब्रेशन उनकी बेहतरी को दिखाता है. हालांकि, अख्तर ने कहा कि उन्हें उनका एग्रेसिव सेलिब्रेशन पसंद नहीं आया.
पूर्व पाकिस्तानी बॉलर ने इंडिया की जीत के बारे में आगे कहा, “देखिए, इंडिया ऐसे मैचों में हमेशा हमसे आगे निकल जाता है. इंडियन प्लेयर्स प्रेशर झेलने में काबिल हैं. हम नहीं. वे हमेशा आगे निकल जाते हैं. इंडियन बच्चों ने यह साबित कर दिया है.”
@ammarmasood3 Pakistan’s senior team players are demoralised by the attitude and celebrations of India’s U19 youngster. #Cricket https://t.co/Nnv00xNqzX
— Voter Speaks 🎙️ (@VoterSpeaks_) November 15, 2026
पाकिस्तान के 338 रन के टारगेट का पीछा करते हुए, इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 339 रन बनाए. फाइनल मैच आखिरी बॉल तक गया, जहां मोहित उल्वा ने अहमद हुसैन की बॉल पर चौका मारकर इंडिया को यादगार जीत दिलाई.
इंडिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए 8 रन चाहिए थे. उल्वा और चिगुरुपति वेंकट ने अपना धैर्य बनाए रखा और सिचुएशन को उस पॉइंट पर ले आए जहां उन्हें आखिरी बॉल पर 3 रन चाहिए थे. इसके बाद उल्वा ने विनिंग चौका मारकर टीम की जीत पक्की कर दी.
Odisha News: संबलपुर के मानेश्वर चौक पर भूख से तड़प रहे एक व्यक्ति ने सड़क…
Nandish Sandhu Wedding: टीवी एक्टर और एक्ट्रेस रश्मि देसाई के पहले पति ने दूसरी बार…
Chhath Puja 2026: छठ पूजा 2026 के तीसरे दिन आज डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य…
Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर…
Tarn Taran Bus Accident: पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज…
Delhi Politics: देशभर में छठ की धूम है. दिल्ली में भी छठ की तैयारियां जोरों…