Nandish Sandhu Wedding: टीवी एक्टर और एक्ट्रेस रश्मि देसाई के पहले पति ने दूसरी बार शादी कर ली है. उन्होंने 44 साल की उम्र में अपनी गर्लफ्रेंड कविता बनर्जी के साथ शादी की. उनकी शादी की खबर सामने आते ही चर्चा का विषय बन गया है.
एक्टर नंदीश संधू ने गर्लफ्रेंड संग लिए सात फेरे
Nandish Sandhu Wedding: टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर नंदीश संधू एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. जिंदगी में एक बार शादी और तलाक का दर्द झेल चुके नंदीश ने अब नई शुरुआत कर ली है. 44 साल की उम्र में एक्टर दूसरी बार दूल्हा बन गए हैं. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड कविता बनर्जी के साथ शादी कर सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया है. खास बात यह है कि उनकी शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है.
नंदीश संधू और कविता बनर्जी ने 14 नवंबर 2026 को पश्चिम बंगाल के हुगली में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई. इस खास मौके पर दोनों के परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त मौजूद रहे. शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद से ही इंटरनेट पर छाए हुए हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. बता दें कि नंदीश और कविता ने अक्टूबर 2025 में सगाई की थी. उस समय भी दोनों की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अब सगाई के करीब एक साल बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं.
शादी के मौके पर नंदीश संधू का अंदाज काफी शाही नजर आया. उन्होंने क्रीम और गोल्डन वर्क वाली खूबसूरत शेरवानी पहनी थी. इसके साथ मैचिंग दुपट्टे ने उनके लुक को और खास बना दिया. वहीं, कविता लाल और सुनहरे रंग के हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे में दुल्हन बनीं. कविता ने अपने ब्राइडल लुक को हैवी गोल्ड जूलरी, मांगटीका, नथ और चूड़ियों के साथ पूरा किया. पारंपरिक अंदाज में सजे दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खूबसूरत लग रहे थे.
शादी से पहले हुए हल्दी, मेहंदी और संगीत समारोह की झलकियां भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. नंदीश और कविता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर संगीत का एक वीडियो शेयर किया है. इसमें दोनों साथ डांस करते और एक-दूसरे के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं. उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है.
नंदीश संधू की यह दूसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई के साथ शादी की थी. दोनों की मुलाकात लोकप्रिय सीरियल ‘उतरन’ के सेट पर हुई थी. साथ काम करते-करते दोनों के बीच प्यार हो गया और साल 2012 में उन्होंने शादी कर ली. हालांकि उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका. शादी के बाद दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आने लगीं. साल 2014 में दोनों अलग हो गए और 2016 में उनका तलाक हो गया. अब करीब एक दशक बाद नंदीश ने कविता बनर्जी के साथ जिंदगी की नई जिंदगी शुरू की है.
India vs Pakistan Under 19 Asia Cup Final 2026: भारत की जीत के बाद पूर्व…
Chhath Puja 2026: छठ पूजा 2026 के तीसरे दिन आज डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य…
Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर…
Tarn Taran Bus Accident: पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज…
Delhi Politics: देशभर में छठ की धूम है. दिल्ली में भी छठ की तैयारियां जोरों…
Rajasthan Railway Track Blast: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में ATS ने पंजाब से महिला…