Hindi News / Sports / India Vs South Africa Ravindra Jadeja Get Five Wicket Haul Cricket World Cup 2023

Cricket World Cup 2023: विराट कोहली ही नहीं, मैच में इस खिलाड़ी ने भी बनाया बड़ा रिकॉर्ड

India News (इंडिया न्यूज), Cricket World Cup 2023: विश्व कप 2023 का 37वां मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। एकतरफा मुकाबले में भारत ने लगातार आठवीं जीत दर्ज की है। मैच में भारत ने अफ्रीका को 243 रनों से हरा दिया है। लक्ष्य का पीछा करते […]

BY: Shashank Shukla • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Cricket World Cup 2023: विश्व कप 2023 का 37वां मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। एकतरफा मुकाबले में भारत ने लगातार आठवीं जीत दर्ज की है। मैच में भारत ने अफ्रीका को 243 रनों से हरा दिया है। लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रोटियाज 27.1 ओवरों में 83 रन पर ऑलआउट हो गए।

जडेजा का फिफर

इस मैच में जडेजा ने पांच विकेट लिए। मैच में जडेजा ने 9 ओवर में एक ओवर मेडन करते हुए 33 रन पर पांच विकेट चटकाए। जडेजा ने सबसे पहले कप्तान टेम्बा बावुमा को बोल्ड आउट किया। इसके बाद हेनरिक क्लासेन को पगबाधा आउट किया। साउथ अफ्रीका के मध्यक्रम के धुरंधर बल्लेबाज डेविड मिलर को बोल्ड किया। वहीं, आलराउंडर मार्को जानसेन को कुलदीप यादव के हाथों कैच कराया। इसके बाद केशव महाराज को बोल्ड किया और अपने पांचवे विकेट के लिए रबाडा को अपनी ही गेंद पर कैच लेकर आउट किया। विश्व कप में पांच विकेट लेने वाले वह पहले स्पिनर बनें।

बड़ी खबर! भारतीय टीम को मिला नया कप्तान, रोहित शर्मा के बाद BCCI ने इस खिलाड़ी पर खेला दांव?

Ravindra Jadeja

कोहली ने की सचिन की बराबरी

मैच में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली और वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड 49 शतकों की बराबरी की। अबतक विश्वकप में शानदार खेल दिखा रही प्रोटियाज टीम भारतीय टीम के सामने बेदम दिखी। छह बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे विश्व कप मुकाबले में भारतीय रन मशीन विराट कोहली ने अपना 79 वां अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में 49 शतक लगाकर सचिन के शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। विराट कोहली के शतकीय पारी के बाद क्रिकेट टीम ने पूरे स्टेडियम में कोहली-कोहली के नारों की गूंज की थी।

यह भी पढें: IPL 2024 Auction: इस दिन दुबई में लगेगी आईपीएल खिलाड़ियों पर बोली, जानिए किन टीमों के पास कितना पैसा

Cricket World Cup 2023: लाइव शो के दौरान पीसीबी पर बिफरे Shahid Afridi, दिया यह विवादित बयान

Salman Khan: Cristiano Ronaldo ने क्यों किया सलमान खान को इग्नोर? वजह जान रह जाएंगे हैरान

Tags:

Cricket World Cup 2023icc world cup 2023IND vs SAind vs sa live scoreindia vs south africaodi wc 2023world cup 2023World cup 2023 points table
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue