<
Categories: खेल

India vs Sri Lanka Asia Cup 2025 Match Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत और श्रीलंका का मैच, जानिए पूरी डिटेल

IND vs SL, Asia Cup Match: भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप की सुपर-4 स्टेेज का आखिरी मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया तो पहले ही सुपर-4 के अपने दोनों मैच जीतकर फाइनल में पहुंच चुकी है.

India vs Sri Lanka, Asia Cup Super-4 match Live Streaming: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. ग्रुप स्टेज के रोमांचक मैचों के बाद अब सुपर4 स्टेज (Super4 stage) का आखिरी मुकाबला भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच होने वाला है. इस बार इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों की यह पहली भिड़ंत है. भारत ने पहले ही सुपर-4 के दोनों मैच जीतकर फाइनल (Final) में जगह पक्की कर ली है, जबकि श्रीलंका पहले ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. ऐसे में ये मैच सिर्फ एक औपचारिकता है. हालांकि श्रीलंका की टीम इस मैच को जीतकर एशिया कप 2025 से जीत के साथ विदा होना चाहेगी.

कब और कहां खेला जाएगा मैच?

भारत और श्रीलंका का यह सुपर4 मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा। भारत ने सुपर4 स्टेज के पहले दोनों मैच भी इसी मैदान पर खेले हैं।

मैच का टॉस शाम 7:30 बजे (7:30 PM IST) होगा, और 30 मिनट बाद यानी 8:00 बजे (8:00 PM IST) मुकाबला शुरू हो जाएगा.

कैसे देखें IND vs SL मैच का LIVE प्रसारण?

अगर आप घर बैठे यह मुकाबला देखना चाहते हैं, तो आपके पास कई सारे ऑप्शंस मौजूद हैं.

टीवी पर: Sony Sports Ten 1, Ten 1 HD, Ten 5, Ten 5 HD पर मैच लाइव दिखेगा.

इसके अलावा Sony Sports Ten 3 / Ten 3 HD (हिंदी भाषा) और Sony Sports Ten 4 (तमिल / तेलुगु) पर भी प्रसारण होगा.

Live Streaming की बात की जाए तो आप Sony LIV ऐप (Sony LIV App / Website) पर आप लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं.

इस तरह आप मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर पर भी इस मुकाबले का पूरा मज़ा उठा सकते हैं.

श्रीलंका की टीम (Sri Lanka Squad):

चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानीदु फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, दुशमंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना. 

भारत की टीम (Team India Squad):

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

ये भी पढ़े-

 Asia Cup 2025 Points Table: इंडिया के फाइनल में पहुंचने पर बदली प्वॉइंट्स टेबल, पाकिस्तान को हुआ बड़ा फायदा

TEAM INDIA IN ASIA CUP FINAL: बांग्लादेश को रौंदकर शान से फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, छा गए अभिषेक और कुलदीप

Pradeep Kumar

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST