<
Categories: खेल

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I मैच 11 अक्टूबर, 2026 को इंदौर के होलकट स्टेडियम में खेला जाएगा.

IND VS WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. दूसरे टी20 मुकाबले में कप्तान शाई होप की तूफानी नाबाद सेंचुरी के दम पर वेस्टइंडीज ने भारत को करारी शिकस्त दी. होप ने महज 45 गेंदों में 102 रन की नाबाद पारी खेली और वेस्टइंडीज ने 250 रन के विशाल लक्ष्य को 9 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. मेहमान टीम ने दूसरा टी20 मैच 6 विकेट से जीतकर सीरीज में वापसी कर ली.

भारत के लिए हालांकि तेज गेंदबाज मयंक यादव का प्रदर्शन सकारात्मक रहा. वेस्टइंडीज की पारी के शुरुआती चरण में मयंक काफी खतरनाक नजर आए. चोटों के कारण मयंक का करियर लगातार प्रभावित रहा है और भारतीय टीम उम्मीद कर रही होगी कि वह अब पूरी तरह फिट रहकर अपने करियर को नई दिशा दे सकें.

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने दूसरे टी20 के बाद कहा था कि भारत ने 17वें ओवर में मयंक यादव से गेंदबाजी न कराकर एक मौका गंवा दिया. उस समय कुलदीप यादव के ओवर में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने 24 रन बटोर लिए. इस ओवर में तीन छक्के, एक चौका और एक वाइड आई, जिससे मुकाबले का रुख अचानक वेस्टइंडीज के पक्ष में चला गया.

इसके बाद 18वां ओवर लेकर आए अर्शदीप सिंह भी रन रोकने में नाकाम रहे. उन्होंने इस ओवर में कप्तान शाई होप और रोमारियो शेफर्ड के खिलाफ 17 रन खर्च कर दिए. इसके बाद वेस्टइंडीज ने 19वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. अक्षर पटेल के ओवर में दो छक्के लगाकर मेहमान टीम ने शानदार जीत दर्ज की और पांच मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया.

इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ तीसरा T20I कब और कहाँ होगा?

इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I मैच 11 अक्टूबर, 2026 को इंदौर के होलकट स्टेडियम में खेला जाएगा.

इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ तीसरा T20I किस समय शुरू होगा?

इंडिया और वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I शाम 7 बजे IST से शुरू होगा.

इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ तीसरा T20I कौन सा टीवी चैनल टेलीकास्ट करेगा?

इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच दूसरा T20I भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टेलीविज़न चैनलों पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा.

फैंस इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ तीसरा T20I ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं?

इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच दूसरा T20I भारत में JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर शाम 7 बजे से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

इंडिया और वेस्ट इंडीज़ की टीमें

भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (C), अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, ईशान किशन (WK), कुलदीप यादव, मयंक यादव, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन (WK), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, और वैभव सूर्यवंशी.

वेस्ट इंडीज़ की टीम: शाई होप (C & WK), अकील होसेन, आमिर जांगू (WK), गुडाकेश मोती, ज्वेल एंड्रयू (WK), कामिल पूरन, कीमो पॉल, मैथ्यू फोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, रोवमैन पॉवेल, शमर जोसेफ, शमर स्प्रिंगर, शेरफेन रदरफोर्ड, और विकेटकीपर शिमरॉन हेटमायर.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST