CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने रिहा कर दिया है. इसको लेकर सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने एक्स पर पोस्ट की है.
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने रिहा कर दिया है. इसको लेकर सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने एक्स पर पोस्ट की है. उन्होंने बताया कि कोर्ट ने रिहाई के साथ एक शर्त रखी है. इन तीनों को एक साल तक शांतिभंग न करने के लिए कहा गया है.
रत्ना सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया कि उन्हें इस शर्त पर ज़मानत दी गई है कि एक साल तक शांति बनी रहे. इससे पहले, रत्ना सिंह ने बताया था कि अभिजीत दीपक, सौरव दास और आशुतोष रांका को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होना है. शनिवार (10 अक्टूबर, 2026) को दिल्ली एयरपोर्ट से निकलने से पहले पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.
Executive Magistrate court releases Abhijeet, Saurav and Ashutosh.
— Ratna Singh (@whattalawyer) October 11, 2026
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत से छोड़ दिया है. उन्हें रात में ही रिलीज कर दिया गया था. हालांकि अगर वे प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने जाएंगे तो फिर से एक्शन हो सकता है.
दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू कर दी गई है. आज भी कई जगहों पर दुकानें बंद रहेंगी और ट्रैफिक भी डायवर्ट रहेगा.
CJP के प्रतिनिधियों ने शनिवार के प्रदर्शनों के दौरान संगठन के नेताओं और दूसरे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की निंदा की. उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को शांति से इकट्ठा होने से रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में अघोषित इमरजेंसी लगा दी गई है.
इस बीच, CJP के नए विरोध प्रदर्शनों के आह्वान के बाद कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए रविवार को लगातार दूसरे दिन भी ट्रैफिक पर रोक रहेगी. दिल्ली में 30 बड़ी जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन की उम्मीद है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की शनिवार देर रात जारी एक एडवाइजरी के मुताबिक, मौजूदा हालात के आधार पर रविवार सुबह 6 बजे से डायवर्जन लागू किए जाएंगे. जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, पटेल चौक और सेंट्रल दिल्ली के कई दूसरे चौराहों के आसपास ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है.
ट्रैफिक पुलिस ने रेलवे स्टेशन, इंटरस्टेट बस टर्मिनल और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा के लिए ज़्यादा समय दें और गैर-ज़रूरी यात्रा से बचें.
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…
Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…