IND vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज का मैच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. यह मैच दोनों टीमों के लिए नॉकआउट मुकाबला होगा, जिसमें जीतने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी.
भारत बनाम वेस्टइंडीज लाइव स्ट्रीमिंग.
भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. सुपर-8 का आखिरी मैच रविवार (1 मार्च) को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा. यह एक वर्चुअल क्वार्टरफाइनल होगा, जिसमें जीतने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी. वहीं, मैच हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. ऐसे में दोनों टीमें अपनी बेस्ट प्लेइंग-11 के साथ मैदान पर उतरेंगी. कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जाना चाहेगी. हालांकि शाई होप की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज को हराना इतना आसान नहीं होगा. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप का एक भी मैच नहीं हारा है. साल 2016 में वेस्टइंडीज की टीम ने भारत को सेमीफाइनल में हराकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था. अब भारतीय टीम के पास 10 साल पुरानी हार का बदला लेने का मौका है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कहां देख सकेंगे लाइव…
कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है. इस पिच पर अच्छा बाउंस देखने को मिलेगा, जिससे गेंद अच्छे से बल्ले पर आएगी. माना जा रहा है कि भारत-वेस्टइंडीज के बीच हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. हालांकि पिच धीमी होने के साथ-साथ स्पिनर्स को भी मदद मिलनी शुरू हो जाएगी. इसके अलावा शाम के समय ओस आने की भी संभावना है, जिससे दूसरी पारी में टारगेट चेज करना आसान हो जाएगा.
भारत-वेस्टइंडीज का मैच 1 मार्च को सुपर-8 का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी, जिसके लिए आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे खेला जाएगा.
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 4 मैच खेले गए हैं. इसमें से 3 मैचों में वेस्टइंडीज को जीत मिली है, जबकि 1 मैच में भारत ने जीत हासिल की है. आंकड़ों के अनुसार, वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है.
वहीं, टी20 इंटरनेशनल की बात करें, तो भारत-वेस्टइंडीज के बीच कुल 30 T20I मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 19 मुकाबले जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज ने 10 मैचों में जीत हासिल की है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है.
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.
Delhi NCR Weather Forecast 11 April 2026 : दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज वीकेंड पर…
Today Weather News 11 April 2026: उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर…
Chhattisgarh Crime News: दुर्ग ज़िले में, एक 5 साल की मासूम बच्ची एक बोरे के…
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी आर्मी में मेजर रह चुकी हैं. वहीं…
UP Crime News: यूपी के मैनपुरी से रिश्तों में हत्या कराने का एक चौंकाने वाला…
NEET UG 2026 पास करना मुश्किल ज़रूर है, पर सही रणनीति, निरंतर मेहनत और मजबूत…