<
Categories: मनोरंजन

रश्मिका और विजय ने शादी की खुशी में भी फैन्स को रखा याद, कई जगहों पर भेजी मिठाइयों की ट्रक; मंदिरों में किया खाने का इंतजाम

Vijay Rashmika Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने गुरुवार (26 फरवरी, 2026) को शादी कर ली. इस खुशी के मौके पर दोनों ने अपने फैन्स के लिए मिठाई और खाने का इंतजाम किया.

Vijay Rashmika Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने हाल ही में शादी की है. जिसको लेकर रिसेप्शन 4 मार्च होने वाला है. इस खुशी के पल में दोनों ने अपने फैन्स के लिए खास इंतजाम किया है. जानकारी सामने आ रही है कि विजय और रश्मिका देश भर के अपने फैन्स के लिए मिठाई और खाना भेजेंगे.

शनिवार को अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने उन शहरों की लिस्ट लिखी, जहां वे मिठाई का ट्रक भेजेंगें. इसके अलावा, उन्होंने यह भी लिखा कि वे पूरे भारत में कई जगहों पर खाना डोनेट करेंगे.

रश्मिका और विजय ने फैन्स के लिए भेजी मिठाई

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के नोट में लिखा कि इस देश के खूबसूरत लोगों के लिए. आप हमेशा हमारी जर्नी और हमारे प्यार का हिस्सा रहे हैं. और आप सभी के साथ अपनी शादी का जश्न मनाना हमें सच में बहुत खुशी देगा और भारत सब कुछ कैसे मनाता है? मिठाई (मिठाई) और खाने (स्माइली फेस इमोजी) के साथ. तो 1 मार्च को हम अपनी जिंदगी के इस बड़े पल को आप सभी के साथ शेयर करने के लिए देश भर में प्यार और मिठाई से भरे ट्रक भेज रहे हैं और हम देश भर के कई मंदिरों में अन्नदान करेंगे. आप सभी का आशीर्वाद चाहते हैं. प्यार के साथ, विजय और रश्मिका.

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna wedding

शादी के बाद रश्मिका विजय की पहली फिल्म का पोस्टर आउट, मेकर्स ने शेयर की ‘राणाबली’ की पहली झलक

जारी की जगहों की सूची

मिठाई बांटने का काम दिल्ली, बिहार, तेलंगाना, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होगा. इसके अलावा, अन्नदान कर्नाटक, असम, उत्तर प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ मंदिरों में किया जाएगा.

कब हुई रश्मिका और विजय की शादी?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका ने गुरुवार (26 फरवरी, 2026) को उदयपुर के बाहरी इलाके में एक लग्जरी होटल में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की, जिसमें करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए, जो खूबसूरत अरावली पहाड़ियों से घिरा हुआ है. अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए रश्मिका और विजय दोनों ने एक-दूसरे के लिए नोट लिखे. 

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की तस्वीरों से ये चीजें मिस तो नहीं कर रहे आप, टीके से लेकर माथे पर बसिकम देखें तस्वीरें

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST