<

IND vs ZIM: सुपर-8 में टीम इंडिया कब खेलेगी अगला मैच, कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग? यहां जानें सारी डिटेल्स

IND vs ZIM Live Streaming: भारत बनाम जिम्बाब्वे का मैच 26 फरवरी को चेन्नई में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारत के लिए सेमीफाइनल के लिहाज से काफी अहम है. जानें इस मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स...

IND vs ZIM Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में भारत की शुरुआत काफी खराब रही. भारतीय टीम को अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. अब भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जाने के लिए अपने अगले दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी. भारत का अगला सुपर-8 मैच मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ होगा. यह मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की अगुवाई में भारतीय टीम जिम्बाब्वे को हराकर सेमीफाइनल के लिए दावेदारी मजबूत करना चाहेगी. अगर भारत यह मुकाबला जीतती है, तो सेमीफाइनल की उम्मीदें बची रहेंगी. वहीं, सिकंदर रजा की कमान वाली जिम्बाब्वे की टीम भी वेस्टइंडीज से अपना पहला मैच हारकर आ रही है. ऐसे में जिम्बाब्वे की टीम भी भारत को कड़ी टक्कर देना चाहेगी. अगर जिम्बाब्वे यह मैच हार जाती है, तो उनका टी20 वर्ल्ड कप का सफर खत्म हो जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि आप यह मुकाबला लाइव कहां देख सकेंगे…

जिम्बाब्वे से संभलकर टीम इंडिया!

भारतीय टीम सुपर-8 के अपने अगले मैच में जिम्बाब्वे को हल्के में नहीं ले सकती है. सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे की टीम ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी टीमों को मात दी है. हालांकि सुपर-8 के पहले मैच में जिम्बाब्वे को वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ संभलकर मैच खेलना होगा, क्योंकि जिम्बाब्वे वापसी करने की कोशिश करेगी.

कब और कहां खेला जाएगा मैच?

भारत बनाम जिम्बाब्वे का मैच गुरुवार (26 फरवरी) को खेला जाएगा. यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी, जिससे आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा.

कहां देखें लाइव मैच?

भारत बनाम जिम्बाब्वे के मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar की एप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी.

भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/तिलक वर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकु सिंह/कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.

जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग-11

सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मरुमानी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, डियोन मायर्स, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रेम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगरावा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST